Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म, वेस्टइंडीज ने 23 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती
    • जम्मू-कश्मीर:सुरक्षा बलों ने लश्कर आतंकी जाकिर गनई को मार गिराया…
    • छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
    • रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
    • स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन – विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की प्रगति का व्यावहारिक रास्ता
    • पानी से सराबोर मंडप में,फिल्मी ‘हीरो’ की तरह दुल्हन को गोद में उठाकर दूल्हे ने पूरे किए अपनी शादी की रस्में…
    • ‘निष्कलंक’, इस्तीफा क्यों?
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»क्या अमेरिका-ईरान युद्ध फिर से भड़क रहा है?, Trump की धमकी के बाद होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल अटैक
    अंतर्राष्ट्रीय

    क्या अमेरिका-ईरान युद्ध फिर से भड़क रहा है?, Trump की धमकी के बाद होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल अटैक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते के बावजूद अज्ञात मिसाइल ने मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान के किनारे एक तेल टैंकर को टक्कर मार कर उसमें आग लगा दी। अमेरिका का दावा है कि ईरान ने यह हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने कतर के स्वामित्व वाले तेल से लदे एलएनजी वाहक पोत अल रेकाय्यात पर टैंकर पर हुए हमले की सूचना दी है।

    ये ट्रांसपोंडर चालू किए बिना यात्रा कर रहा था

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पोत कतर की सरकारी शिपिंग कंपनी नकीलात के स्वामित्व में था और ऐसा प्रतीत होता है कि यह अपने ट्रांसपोंडर चालू किए बिना यात्रा कर रहा था। यह घटना ईरान द्वारा जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को केवल स्वीकृत मार्गों का उपयोग करने की चेतावनी देने के बाद घटी है।

    ईरान ने जहाजों को ‘गोलीबारी के लिए तैयार’ रहने के लिए कहा

    उधर ईरान ने जहाजों को ‘गोलीबारी के लिए तैयार’ रहने के लिए कहा है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के रिवोल्युशनरी गार्ड्स ने वीकएंड में समुद्री रेडियो के माध्यम से जहाजों को चेतावनी दी किहमारी मिसाइलें और ड्रोन आप पर हमला करने के लिए तैयार हैं।

    सीजफायर के बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा

    ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में ईरान के जनसमूह द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की आवाजें गूंजने और ट्रंप की तेहरान को खत्म करने की धमकी देने के बाद सीजफायर के बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। यह तनाव ही दोनों पक्षों के बीच गुस्से का कारण बना है। दरअसल वाशिंगटन और तेहरान के बीच शांति समझौता होने के बावजूद, नए सिरे से तनाव और चेतावनियां सामने आई हैं, जो युद्ध फिर से शुरू होने की संभावना की ओर इशारा कर रही हैं।

    ट्रंप ने कहा था, या तो समझौता करेंगे या काम पूरा करेंगे

    यह घटना ट्रंप की ओर से ईरान में ‘काम पूरा करने’ की चेतावनी जारी करने के कुछ घंटों बाद घटी। ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘हम किसी न किसी तरह जीतेंगे। हम या तो समझौता करेंगे या काम पूरा करेंगे – और काम पूरा करना मुश्किल नहीं होगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि इसके बावजूद वह समझौता करना पसंद करेंगे।

    यूएस प्रेसीडेंट ने कहा था-हम उनके पुलों को एक घंटे में गिरा सकते हैं

    हम उनके पुलों को एक घंटे में गिरा सकते हैं। मैं समझौता करना पसंद करूंगा क्योंकि मैं 91 मिलियन लोगों को प्रभावित नहीं करना चाहता। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान-अमेरिका समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि उसे ‘परमाणु धूल’ में मिल जाएंगे और कोई परमाणु हथियार नहीं होंगे।

    क्या होर्मुज हमले के पीछे ईरान का हाथ है ?

    हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान के लिमाह के पास एक टैंकर पर हुए ताजा हमले के पीछे कौन था, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ईरान पर शक है, जो ओमान के किनारे के करीब एक मार्ग पर जहाजों पर हमले कर उनका पीछा कर रहा है।

    ईरान ने कहा था, प्रोटोकॉल का पालन न करने पर हम कार्रवाई करेंगे

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमले से पहले ईरान के बयान में कहा गया था, “होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के नौवहन प्रोटोकॉल का पालन न करने, निर्धारित मार्ग से भटकने या अवहेलना करने पर सशस्त्र बल तत्काल और बलपूर्वक कार्रवाई करेंगे, जिससे उल्लंघन करने वाले जहाजों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। “

    व्यापारिक जहाजों पर ईरानी मिसाइलों से हमला करने का दावा

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले दो व्यापारिक जहाजों पर ईरानी मिसाइलों से हमला किया गया था, लेकिन उसने उन जहाजों के नाम नहीं बताए।

    इन हालात में स्थायी शांति की उम्मीदें धूमिल होती हुई नजर आ रहीं

    होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर में आग लगने से वार्ता में नया तनाव पैदा हो गया है, जिससे स्थायी शांति की उम्मीदें धूमिल होती हुई नजर आ रही हैं। यह नया तनाव ऐसे समय सामने आया है जब ईरान अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कर रहा है, जिनकी इस साल फरवरी में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में अचानक हत्या कर दी गई थी, इसी के बाद युद्ध शुरू हुआ था।

    अभी 60 दिनों का अंतरिम समझौता चल रहा

    बहरहाल दोनों देशों की तरफ से ये नई चेतावनियां और तनाव ऐसे समय में सामने आए हैं जब जहाजों को बिना शुल्क लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देने वाला 60 दिनों का अंतरिम समझौता चल रहा है। हालांकि, तेहरान का कहना है कि उसे जहाजों के मार्गों को नियंत्रित करना होगा और बाद में आवागमन के लिए शुल्क लगाना होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    होर्मुज में जहाज पर हमलो के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, दक्षिणी ईरान बने निशाना

    July 8, 2026

    BLA का बलूचिस्तान में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर फिदायीन  हमला, 30 से ज्यादा जवानों की मौत

    July 4, 2026

    दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.