Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…
    • हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…
    • फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…
    • ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
    • हाथों में आरती की थाली, साथ में घंटी बजाता पंडित, जम्मू कश्मीर के CM खीर भवानी मंदिर में की पूजा
    • अपने काफिले को रोका, सड़क पर खड़े लोगों से की मुलाकात, सीएम थलपति विजय का यह अंदाज
    • कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
    • तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पूर्व सैनिक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“क्या यही कानून का राज है?…, TMC नेताओ का सरेआम परेड कराए जाने पर हाईकोर्ट सख्त
    राष्ट्रीय

    “क्या यही कानून का राज है?…, TMC नेताओ का सरेआम परेड कराए जाने पर हाईकोर्ट सख्त

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद ममता बनर्जी के पार्टी के नेताओं और बाहुबलियों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। पुलिस द्वारा इनकी रस्सियों से बांधकर परेड भी कराई जा रही है। वहीं अब इस मामले पर राजनीतिक और कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। इस पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्वत; संज्ञान लिया है और राज्य सरकार को तलब किया है। साथ ही पूछा- क्या यहीं कानून का राज है? वहीं टीएमसी ने इसे मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन बताया है।

    कोर्ट ने क्या कहा? 

    TMC नेताओं की सड़क पर पुलिस द्वारा परेड कराए जाने पर कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन उसे जानबूझकर अपमानित या सार्वजनिक रूप से बेइज्जत नहीं किया जा सकता।

    पुलिस ने किया अपना बचाव

    हालांकि पुलिस ने इस मामले में अपना बचाव किया है। पुलिस ने इन कार्रवाईयों को क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन का हिस्सा बताया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ऐसा करने से कुछ आरोपियों का भ्रम टूट जाता है। 

    TMC ने बताया मानवाधिकारों का उल्लंघन

    वहीं पुलिस की इस कार्रवाई को तृणमूल कांग्रेस ने मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन बताया है। सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि पार्टी इन कार्रवाईयों के खिलाफ कोर्ट जाएगी। उन्होंने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद-21 और मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है। फिलहाल, कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से इन घटनाओं के नियम, परिस्थितियों और पुलिस की भूमिका पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

    किन नेताओं और बाहुबलियों की पुलिस ने कराई परेड

    जहांगीर खान

    विधानसभा चुनाव के दौरान फाल्टा से टीएमसी प्रत्याशी और अभिषेक बनर्जी के करीबी जहांगीर खान पुष्पा झुकेगा नहीं कहकर सबसे ज्यादा चर्चाओं में आए थे। इस सीट पर पुनर्मतदान भी हुआ था और चुनाव से पहले जहांगीर खान हट गए थे जहांगीर खान को 8 जून को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे तीन बार इलाके में घुमाया। एक वीडियो में वह कान पकड़कर लोगों से माफी मांगता दिखा। जहांगीर पर अवैध वसूली का आरोप है।

    आकाश सिंह

    ‘नॉर्थ हावड़ा के डॉन’ कहे जाने वाले आकाश सिंह को 13 मई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे बनियान और अंडरवियर में, सिर मुंडवाकर इलाके में घुमाया। उस पर पुलिस पर फायरिंग, बमबाजी, रंगदारी और हत्या के प्रयास सहित करीब 20 मामले दर्ज हैं।

    अभिजीत रॉय

    टीएमसी के स्थानीय युवा नेता अभिजीत रॉय को 28 मई को गिरफ्तार किया गया। कमर में रस्सी बांधकर उसे भीड़ के बीच घुमाया गया। उस पर रंगदारी और नगर निगम की सामग्री के अवैध भंडारण एवं बिक्री के आरोप हैं।

    गुड्डू अंसारी

    कामरहाटी के प्रभावशाली नेता गुड्डू अंसारी को 31 मई को गिरफ्तार किया गया। उस पर रंगदारी, जमीन कब्जाने, सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा और धमकी देने जैसे आरोप हैं। पुलिस ने उसे हथकड़ियों में सार्वजनिक रूप से घुमाया।

    शमीम अहमद

    ‘बोरे’ और ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर शमीम अहमद को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उस पर बीजेपी की एक रैली पर हमले, रंगदारी और डराने-धमकाने के आरोप हैं। पुलिस ने उसे दक्षिण हावड़ा के बाजारों में रस्सी बांधकर घुमाया।

    शाहीन मोल्ला

    पूर्व टीएमसी मंत्री के करीबी माने जाने वाले ट्रैफिक होमगार्ड शाहीन मोल्ला उर्फ सनी को करोड़ों रुपये की रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे भी कमर में रस्सी बांधकर इलाके में पैदल घुमाया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

    June 18, 2026

    जुलाई के पहले सप्ताह में रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर का करेंगे निरीक्षण करेंगे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

    June 18, 2026

    ममता को कलकत्ता HC से बड़ा झटका, स्पीकर का फैसला बरकरार; ऋतब्रत बनर्जी ही होंगे नेता प्रतिपक्ष

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.