Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»‘भाई के जिंदा रहते हमारा साथ रहना मुमकिन नहीं था’, भाभी के प्यार में अंधा होकर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
    राष्ट्रीय

    ‘भाई के जिंदा रहते हमारा साथ रहना मुमकिन नहीं था’, भाभी के प्यार में अंधा होकर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा, (उत्तर प्रदेश) | ‘भाई के जिंदा रहते हुए हमारा एक साथ रहना मुमकिन नहीं था…जब उसने हमें देख लिया तो हमारे पास उसे रास्ते से हटाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।” यह कबूलनामा उस छोटे भाई का है, जिसने अपनी ही भाभी के प्यार में अंधा होकर सगे बड़े भाई को तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतार दिया। मामला आगरा के सदर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा इलाके का है।

    पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि रेस्तरां कर्मी अमित उर्फ सोमू (22) की हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके सगे छोटे भाई भोलू ने अपनी ही भाभी खुशी के साथ मिलकर रची थी। सख्ती से से पूछताछ में आरोपी भोलू ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया। भोलू ने बताया कि अमित उर्फ सोमू की शादी इसी साल 19 फरवरी को प्रेमनगर निवासी खुशी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही खुशी और अमित के छोटे भाई भोलू के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

    प्रेम संबंध का खुलासा होने पर रची साजिश

    घटना से करीब तीन दिन पहले अमित ने अपनी पत्नी खुशी और मुझे घर में एक साथ देख लिया था। इसके बाद हम दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। अपनी पोल खुल जाने के बाद मुझे और खुशी को लगने लगा था कि अमित के रहते हमारा साथ रहना संभव नहीं हो पाएगा। इसी दौरान भाभी खुशी ने अमित को रास्ते से हटाने की सलाह दी। इसके बाद हम दोनों ने अमित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

    खेत में ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

    पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह अमित उर्फ सोमू रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला। इसी दौरान उसका छोटा भाई भोलू भी उसके पीछे-पीछे निकल पड़ा। रास्ते में सुल्तानपुरा क्षेत्र के पास एक खेत में अमित कुछ देर के लिए रुका, जहां पहले से घात लगाए भोलू ने उस पर हमला कर दिया।

    पत्थर से हमला करने के बाद गला दबाकर हत्या

    भोलू ने मौके पर पड़े एक भारी पत्थर से अमित के सिर और चेहरे पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद जब अमित जमीन पर गिर पड़ा तो आरोपी ने गमछे से उसका गला दबा दिया। पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद भोलू ने शव को वहीं छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।

    लाश के पास बैठकर बहाए आंसू

    एक सुरक्षित स्थान पर जाकर अपने हाथ-मुंह धोए, खून से सने कपड़े बदले और वापस घर आ गया। जब सुबह खेत में अमित की रक्तरंजित लाश मिलने की खबर फैली तो भोलू भी भीड़ का हिस्सा बन गया। वह भाई की लाश के पास बैठकर फूट-फूटकर रोने का नाटक करने लगा ताकि किसी को शक न हो। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी रची कि अमित का उसके रेस्तरां के ही किसी सहकर्मी के साथ पुराना विवाद चल रहा था और उसी ने यह हत्या की है।

    सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में सामने आई साजिश

    पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में अमित के पीछे भोलू जाता हुआ दिखाई दिया। इसके अलावा कुछ अन्य साक्ष्यों और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस का शक भोलू पर गहराया। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

    सख्त पूछताछ में भोलू टूट गया और उसने रोते हुए गुनाह कबूल कर लिया कि भाई जिंदा रहता तो हम कभी साथ नहीं रह पाते इसलिए उसे मार डाला। उधर, जब पुलिस पूछताछ के लिए घर पहुंची तो पति की मौत के बाद भी भाभी खुशी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। पुलिस का शक गहराता देख खुशी ने डर के मारे आत्महत्या की कोशिश भी की, लेकिन पड़ोसियों ने उसे बचा लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास

    August 4, 2026

    ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी

    August 4, 2026

    देवी सीता को लेकर दी टिप्पणी, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई शिकायत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.