Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…
    • केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
    • रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
    • जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
    • परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
    • दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
    • पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»फेसबुक पर झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी जयप्रकाश बघेल गिरफ्तार
    क्राइम

    फेसबुक पर झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी जयप्रकाश बघेल गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को शादी का झांसा देने, लाखों रुपए और गहने हड़पने, फिर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को एक महीने की तलाश के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।

    थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने इस गंभीर मामले में आरोपी जय प्रकाश बघेल को राजनांदगांव जिले से गिरफ़्तार किया है। आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले में डोंगरगढ़ जेल में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए पुरानी बस्ती पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया।

    इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलत राम पोर्ते, एएसपी शहर लखन पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।
    पीड़िता ने 2 जुलाई 2025 को पुरानी बस्ती थाना पहुंचकर लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी जय प्रकाश बघेल ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर संपर्क किया। उसने खुद को PWD विभाग में इंजीनियर बताया और शादी का प्रस्ताव दिया। धीरे-धीरे विश्वास में लेकर आरोपी ने 25 जुलाई 2024 से 17 सितंबर 2024 के बीच किश्तों में फोन पे के माध्यम से पीड़िता से कुल 3,57,040 रुपये ऐंठे, जिनमें से केवल 22 हजार रुपये ही वापस किए गए।
    पीड़िता के अनुसार आरोपी ने परिवार वालों से मिलकर विवाह की बात की और घरेलू समस्याओं का हवाला देकर पीड़िता से लगभग एक लाख रुपए के सोने के जेवर—चेन, लॉकेट, कान की बाली आदि भी ले लिए। उसने कहा था कि दो-तीन दिन में वापस कर देगा, लेकिन बाद में टालता रहा।

    फ्लैट में ले जाकर किया दुष्कर्म
    इतना ही नहीं, 17 अगस्त 2024 को आरोपी ने पीड़िता को अपने भाठागांव स्थित फ्लैट में बुलाया और वहां उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया।

    इसके बाद शादी से भी मुकर गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
    प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी जय प्रकाश बघेल थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के अपराध क्रमांक 379/25 धारा 318(4) बीएनएस के तहत दिनांक 2 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस सूचना के आधार पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने आरोपी के नाम पर न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया। 6 अगस्त 2025 को आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मामले में विधिवत गिरफ्तार किया गया और पुलिस रिमांड में लिया गया है।
    मामले में आरोपी जय प्रकाश बघेल पिता राजकुमार बघेल, निवासी ढनढन, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर के खिलाफ अपराध क्रमांक 254/2025 धारा 69 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान और झूठे वादों के माध्यम से धोखाधड़ी और अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस की सतर्कता से एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो न केवल युवती की भावनाओं से खेल रहा था, बल्कि आर्थिक और मानसिक शोषण भी कर रहा था। पुरानी बस्ती पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन

    November 5, 2026

    रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत

    November 5, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न

    November 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.