Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बिहार में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान छाती, गर्दन और आंख हुई छलनी
    BREKING NEWS

    बिहार में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान छाती, गर्दन और आंख हुई छलनी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देर रात सत्ताधारी पार्टी JDU के नेता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव स्थित वार्ड नंबर-10 का है। मृतक नेता की पहचान 37 वर्षीय नीलेश कुमार के रूप में हुई है जो कि JDU के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष थे और हाल में पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। नीलेश रात में अपने घर में सोए हुए थे तभी बदमाश उनके घर में घुस गए और उनकी हत्या कर के फरार हो गए।

    जानकारी के अनुसार, नीलेश हर दिन की तरह खाना खाने के बाद अपने डेरा पर सोने चले गए थे। उसी दौरान करीब 9 बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने नीलेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान नीलेश की छाती, गर्दन और आंख के पास तीन गोलियां लगी लगी जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर नीलेश का परिवार और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक बदमाश वहां से हथियार लहराते हुए फरार हो चुके थे।

    तक नीलेश के पिता रामबली महतो ने बताया कि, मेरा बेटा हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान काफी सक्रिय था। उसकी वर्तमान में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पहले गांव के कुछ लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था, लेकिन अब वह मामला शांत हो गया था। नीलेश के पिता ने आगे कहा, 9 बदमाशों ने मेरे बेटे की हत्या की है इनमें बृजेश कुमार और जयप्रकाश महतो के साथ-साथ राजेश और रामप्रवेश को मैं जानता हूं।

    बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया कि शुरुआती जांच में जमीन विवाद की बात सामने आ रही है. 2019 में दोनों पक्षों ने इस मामले को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी. उन्होंने कहा कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और पुलिस टीम अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे मामले को कई एंगल से जांच रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात,धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल

    May 17, 2026

    मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

    May 17, 2026

    अल-कायदा का जिक्र, CM शुभेंदु को बम से उड़ाने की धमकी, कोलकाता से हसनैन इकबाल अरेस्ट

    May 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.