Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…
    • दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल
    • दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट
    • जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल
    • पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम
    • छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला
    • Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…
    क्राइम

    जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Kullu Murder News : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक सनसनीखेज मामले सामने आया है, जहां पर जलशक्ति विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता (जेई) की हत्या कर दी गई। वहीं,  पुलिस ने मृतक की पत्नी की हत्या की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान कुल्लू के खौला निवासी लाभ सिंह गुलेरिया के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी कांता देवी द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, “उनके पति लाभ सिंह बीते शुक्रवार को रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर गए थे। देर रात करीब 11 बजे लाभ सिंह ने परिजनों को फोन कर सूचना दी कि पिरड़ी पुल के पास कोई दुर्घटना हुई है और वे जल्द ही घर पहुंच रहे हैं। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वे घर नहीं पहुंचे, तो चिंतित परिजनों ने रात में ही उनकी तलाश शुरू की। गांधीनगर स्थित रोटरी आई अस्पताल के पास उनकी स्कूटी सुरक्षित खड़ी पाई गई। जब आसपास छानबीन की गई, तो अपने कार्यालय से महज 50 मीटर दूर एक सब्जी के खोखे के पास लाभ सिंह अचेत अवस्था में पड़े मिले।

    मामला दर्ज

    वहीं, परिजन उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले गए। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी अत्यंत नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल एम्स बिलासपुर स्थानांतरित कर दिया, लेकिन यहां उपचार के दौरान रविवार सुबह जेई ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि कार्यालय से घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने लाभ सिंह की बेरहमी से पिटाई की थी। वहीं,  पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट

    July 26, 2026

    रायपुर में 459 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बस के जरिए लाते थे खेप…

    July 25, 2026

    बिलासपुर:तीर्थ यात्रा पर गए कारोबारी के घर चोरों ने बोला धावा, करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप…

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.