Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»झारखंड छात्र आंदोलन : प्रदर्शनकारियों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का किया ऐलान
    राष्ट्रीय

    झारखंड छात्र आंदोलन : प्रदर्शनकारियों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का किया ऐलान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का आंदोलन सोमवार को 24वें दिन में प्रवेश कर गया। छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का आह्वान किया है। हालांकि, इससे पहले सोमवार को सरकार के प्रतिनिधियों और आंदोलनरत छात्रों के बीच चौथे राउंड की वार्ता प्रस्तावित है।

    तीन दौर की बातचीत बेनतीजा, चौथी वार्ता अहम

    सरकार और छात्रों के बीच बातचीत के बाद ही साफ होगा कि आंदोलन आगे किस दिशा में जाएगा। अब कर सरकार और छात्रों के बीच तीन दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन मांगों पर कोई अंतिम समाधान नहीं निकल पाया। आंदोलन के दौरान छात्र विधानसभा का घेराव भी कर चुके हैं, जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी थी और लाठीचार्ज भी हुआ था। अब चौथे दौर की वार्ता को बेहद अहम माना जा रहा है।

    ‘गोल-गोल बातें हुईं, मांगों पर कोई समझौता नहीं’

    मुलाकात को लेकर भूख हड़ताल कर रहे प्रेम नायक ने कहा कि सरकार ने वार्ता के लिए कई बार बुलाया, लेकिन गोल-गोल बातें की गईं। वहीं, छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि आज की मुलाकात से उम्मीदें हैं कि हमारी सभी मांगें पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती है, हम लोग आंदोलनरत रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हमें सीडीओ के माध्यम से वार्ता का संदेश मिला था। आज हम लोग फिर से वार्ता के लिए जाएंगे, लेकिन हमारी मांगें तटस्थ हैं। अपनी मांगों को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे।

    12-13 दिनों से चार छात्र भूख हड़ताल पर

    छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि हमारे अनिश्चितकालीन धरने का यह 24वां दिन है। पिछले 12-13 दिन से हमारे चार साथी भूख हड़ताल कर रहे हैं। दो साथी अस्पताल में भर्ती हैं और दो धरनास्थल पर मौजूद हैं। प्रेम नायक ने कहा कि मेरी भूख हड़ताल का 14वां और धरने का 24वां दिन है। हमारी तबीयत लगातार बिगड़ रही है। हम बैठ नहीं पा रहे हैं, चल नहीं पा रहे हैं और सो नहीं पा रहे हैं। लगता नहीं है कि हम ज्यादा दिन बच पाएंगे।

    ‘मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन उग्र हो सकता है’

    उन्होंने कहा कि सरकार को गंभीर होना चाहिए, क्योंकि हमारी मांगें जायज हैं। इसलिए सरकार तुरंत कार्रवाई करे और मांगों को पूरा करे। अभी कुछ नहीं बिगड़ा है। अभी तक गांधीवादी तरीके से आंदोलन चला है। आप मांगें नहीं मांगेंगे तो छात्र आने वाले समय उग्र हो सकते हैं और उसका परिणाम सरकार को भुगतना होगा। सरकार जनता से बड़ी नहीं हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एम के स्टालिन पर ‘अपरकट’ वाले इशारे के बाद विजय की सफाई, जानबूझकर नहीं किया

    September 9, 2026

    तेलंगाना विधानसभा सदन में रो पड़े स्पीकर, कांग्रेस ने BRS नेता पर लगाया अपमान का आरोप

    September 9, 2026

    राहुल को झटका,‘चौकीदार चोर है’ मामले में बांबे HC ने 2019 का सम्मन रद्द करने से किया इनकार

    September 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.