Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»10 साल बाद परिवार से मिला झारखंड का बिछड़ा युवक, रो पड़े माता-पिता
    मुख्य समाचार

    10 साल बाद परिवार से मिला झारखंड का बिछड़ा युवक, रो पड़े माता-पिता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के एक विशेष संवेदनशील जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के 19 वर्षीय युवक को करीब दस वर्ष बाद पश्चिम बंगाल से खोजकर उसके परिजनों से मिलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि छतरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के कला गांव का निवासी मंदीस परहैया मात्र नौ वर्ष का था जब वह अपने माता-पिता से बिछड़ गया था। दस साल बाद पुलिस ने उसे पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में खोज निकाला और 22 फरवरी को वह अपने घर लौटा।

    पलामू की पुलिस अधीक्षक रीश्मा रमेशन ने बताया कि युवक के पिता मंगल परहैया के बयान के आधार पर पिछले साल 18 दिसंबर को औपचारिक गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी ने कहा, “जब हमने उनसे पूछा कि इतने वर्षों बाद औपचारिक शिकायत क्यों दर्ज करा रहे हैं, तो उन्होंने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले उनके दो पड़ोसी उनके बेटे को काम की तलाश में कोलकाता ले गए थे और फिर उन्होंने उन्हें बेटे से मिलने नहीं दिया।” इस आदिवासी परिवार ने अपने बेटे से मिलने के कई प्रयास किए, लेकिन नाकाम रहे। एसपी ने बताया कि एक बार पड़ोसी मंगल और उनकी पत्नी को बेटे से मिलाने के लिए प.बंगाल ले गए, “लेकिन वे उससे मिल नहीं सके।” परिवार की स्थिति को देखते हुए मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। रमेशन ने कहा, “मैंने टीम को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए और उनके बेटे को वापस लाने को कहा।”

    छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अवध कुमार यादव ने बताया कि दो संदिग्ध पड़ोसियों से पूछताछ के बाद सफलता मिली। उन्होंने दावा किया कि मंदीस पहले कोलकाता में था, लेकिन बाद में कहीं और चला गया। अंततः उसे कोलकाता-बांग्लादेश सीमा के निकट दक्षिण 24 परगना जिले में खोज लिया गया। एसडीपीओ ने कहा, “तकनीकी निगरानी और स्थानीय पुलिस की मदद से हमने मंदीस का पता लगाया।” एक दशक बीत जाने के बाद युवक को केवल अपने गांव और माता-पिता के नाम याद थे। कुमार ने कहा, “इन्हीं जानकारियों के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की और 22 फरवरी को उसे वापस लाया गया।” दस वर्षों की अनिश्चितता के बाद मंगल परहैया और उनका परिवार मंदीस को जीवित और सकुशल देखकर भावुक हो उठा। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लंदन में शादी, 50 करोड़ खर्च, असदुद्दीन ओवैसी की भतीजी के निकाह पर भड़के लोग

    August 25, 2026

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को MCA किचन की दोबारा जांच का दिया निर्देश

    August 25, 2026

    रणथंभौर में मादा भालू का ‘आक्रामक’ दीदार, सेल्फी-बाजों की हुई सीटी-पिटी गुम!

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.