Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»झीरम घाटी हमला: बसव राजू था मास्टरमाइंड, कांग्रेस के 30 से अधिक नेता और सुरक्षाकर्मी बने थे शिकार
    छत्तीसगढ़

    झीरम घाटी हमला: बसव राजू था मास्टरमाइंड, कांग्रेस के 30 से अधिक नेता और सुरक्षाकर्मी बने थे शिकार

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    बसव राजू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जगदलपुर। अबूझमाड़ में हुई मुठभेड़ में भारत की सबसे खूंखार माओवादी नेताओं में से एक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का महासचिव बसव राजू मारा गया। बसव राजू को 25 मई 2013 के झीरम घाटी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है, जिसमें तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल समेत 30 से अधिक नेता और सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। वह 2004 के बाद छत्तीसगढ़ समेत देशभर में हुए अधिकांश बड़े नक्सली हमलों के लिए जिम्मेदार था।

    2004 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के गठन के साथ ही उसे पार्टी के केंद्रीय सैन्य आयोग का प्रमुख और पोलित ब्यूरो सदस्य नियुक्त किया गया। उसने श्रीलंका के लिट्टे से सीखी गई गुरिल्ला युद्ध तकनीकों और आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का माओवादी संगठन में इस्तेमाल शुरू किया, जिससे यह आंदोलन और भी हिंसक हो गया।

    बसव राजू के नेतृत्व में नक्सलियों ने देशभर में कई बड़े और जानलेवा हमले किए, जिनमें लगभग 5,000 लोगों की जान गई। इनमें सुरक्षाबल, राजनैतिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में निर्दोष ग्रामीण शामिल थे। केवल छत्तीसगढ़ में ही माओवादियों ने 1,800 से अधिक निर्दोष ग्रामीणों और 1,300 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की हत्या की।

    कुछ प्रमुख हमले इस प्रकार हैं:

    • 3 अप्रैल 2021, बीजापुर (टेकुलगुड़ेम) – 21 जवान बलिदान

    • 21 मार्च 2020, सुकमा (मिनपा) – 17 जवान बलिदान

    • 24 अप्रैल 2017, सुकमा (चिंतागुफा) – 25 जवान बलिदान

    • 25 मई 2013, झीरम घाटी हमला, बस्तर – 32 लोगों की मौत

    • 29 जून 2010, नारायणपुर (धौड़ाई) – 27 जवान बलिदान

    • 17 मई 2010, दंतेवाड़ा (गादीरास) – 36 की मौत

    • 6 अप्रैल 2010, सुकमा (ताड़मेटला) – 76 जवान बलिदान

    • 12 जुलाई 2009, मदनवाड़ा हमला – एसपी सहित 29 जवान

    • 9 जुलाई 2007, सुकमा (एर्राबोर) – 23 पुलिसकर्मी मारे गए

    • 15 मार्च 2007, बीजापुर (रानीबोदली) – 55 पुलिस जवान बलिदान

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.