Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»प्रेम विवाह के महज 4 महीने बाद ससुर के घर ही युवक बना कातिल, पत्नी खेतु देवी की चाकू मारकर हत्या…
    क्राइम

    प्रेम विवाह के महज 4 महीने बाद ससुर के घर ही युवक बना कातिल, पत्नी खेतु देवी की चाकू मारकर हत्या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान – सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कालाबोर गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी.आरोपी पति ने वारदात को अंजाम तब दिया जब वह अपनी ससुराल आया हुआ था। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

    पेट पर किया घातक वार, मौके पर हुई मौत

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इसरा निवासी सुबाराम का अपनी पत्नी खेतु देवी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. विवाद इतना बढ़ा कि सुबाराम ने आपा खो दिया और घर में रखे चाकू से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. हमला इतना भीषण था कि महिला का पेट फट गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

    3 महीने पहले ही हुआ था प्रेम विवाह

    इस मामले में एक चौंकाने वाला पहलू यह है कि सुबाराम और खेतु देवी ने महज 3-4 महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था. सुबाराम पहले से शादीशुदा है और पहली पत्नी से उसका तीन साल का एक बेटा भी है. वह दो-तीन दिन पहले ही अपनी ससुराल कालाबोर आया था, जहां इस खूनी संघर्ष ने खुशियों को मातम में बदल दिया.

    पुलिस की कार्रवाई और जांच

    थानाधिकारी गंगा प्रसाद ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3 बजे की है, लेकिन पुलिस को शाम 6 बजे सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं.

    फिलहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी सुबाराम की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि विवाद के मुख्य कारणों का पता लगाया जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    August 5, 2026

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.