Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पीरागढ़ी मर्डर केस का मास्‍टरमाइंड कमरुद्दीन कर चुका है 8 मर्डर! मरने वाले सब हिन्दू थे…
    क्राइम

    पीरागढ़ी मर्डर केस का मास्‍टरमाइंड कमरुद्दीन कर चुका है 8 मर्डर! मरने वाले सब हिन्दू थे…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली: दिल्ली पुलिस ने पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक बंद कार के अंदर मिले तीन लोगों के शवों के मामले में एक स्वयंभू ‘मौलाना’ कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी कमरुद्दीन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है, उसे पुलिस ने ‘मौलाना’ और तांत्रिक बताया है. पुलिस ने वो सीसीटीवी भी बरामद कर लिया है, जिसमें कमरुद्दीन कार से निकलता हुआ नजर आ रहा है. कमरुद्दीन ने पुलिस को पूछताछ में कई खुलासे किये हैं. पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन का काम लोगों को ठगना था और वह अब तक 8 लोगों की हत्‍या की बात कबूल कर चुका है. पुलिस ने यह भी बताया कि कैसे कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया.   

    टारगेट पर रहते थे हिंदू 

    कमरुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ी चौंकानेवाली बात सामने आई है कि उसके निशाने पर हिंदू रहते थे. अब तक कमरुद्दीन ने जितने भी लोगों को टारगेट किया, वे सभी हिंदू थे. पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास मारे गए तीनों लोग भी हिंदू थे. दिल्‍ली में पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास रविवार दोपहर को रणधीर (76), शिव नरेश सिंह (47) और लक्ष्मी देवी (40) एक कार के अंदर मृत पाए गए थे, जिसमें रणधीर ड्राइवर सीट पर और अन्य दो पीछे की सीट पर बैठी हुई अवस्था में थे. पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन करीब एक साल से तीनों के संपर्क में था और सीसीटीवी फुटेज में उसे उसी दिन पहले कार के चालक की बगल वाली सीट पर बैठे देखा गया था.

    17 फीट की दीवार फांदकर भागा कमरुद्दीन

    पुलिस ने बताया, ‘सीसीटीवी से कमरुद्दीन के गाड़ी में होने के सबूत मिले हैं. पुलिस को कॉल मिलने से आधा घंटे पहले कमरुद्दीन कार से निकल गया था. लक्ष्मी ने शिव नरेश को कमरुद्दीन के घर की लोकेशन भेजी थी. हम रात में ही कमरुद्दीन के घर पहुंच गए. कमरुद्दीन को जब पकड़ने गए, तो उसने गेट नहीं खोला. वह बोला- बच्चे बीमार है. फिर कमरुद्दीन 17 फीट की दीवार फांदकर भागा, लेकिन हमने उसे पीछा कर पकड़ लिया. 

    कमरुद्दीन लोगों को अलग-अलग लालच देकर फंसाता था. पुलिस ने बताया, ‘लक्ष्मी के फोन से कई लड़कियों के फोटो मिले, जिसमें लड़कियां यंत्र तंत्र के फोटो लेकर खड़ी है. कई पीड़ित ऐसे मिले जिनसे कमरुद्दीन ने पैसे लिए हैं. कमरुद्दीन लड़कियों से कहता था कि जिन्न आयेगा जो लड़कियों के साथ संबंध बनाएगा, लेकिन उन्हें पता नहीं चलेगा, जब जिन्न संबंध बना लेगा, तब धनवर्षा होगी. अब तक 8 मर्डर के सबूत मिले है, कमरुद्दीन ने अब तक 8 हत्या की बात की है.

    पुलिस ने बताया कि फिरोजाबाद में भी कई लोग थे, जो इस तरह का काम कर रहे थे. कमरुद्दीन पीरागढ़ी पर तीन लोगों को जो लड्डू खिलाया, उसमें सल्फास और नींद की गोलियों को कोल्ड ड्रिंक में मिलाया गया था. ये डेडली कॉम्बिनेशन था, जिसके चलते कोई गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाया. रणधीर, लक्ष्मी और शिव नरेश हत्या के एक दिन पहले भी बाबा के साथ गए थे. लेकिन उस दिन 2 लाख रुपए नहीं ले गए थे. इसीलिए बाबा ने इन्हें वापस भेज दिया था. 

    कमरुद्दीन ठगी के खेल का बहुत पुराना उस्‍ताद है. पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन से अब तक 8 मर्डर के सबूत मिले हैं, उसने अब तक 8 हत्या की बात की है. कमरुद्दीन ने ठगी से काफी पैसे कमाए हैं, वह एक मीटिंग के 7 हजार रुपये लेता था. वह इलाज करने के नाम पर लोगों से पैसे लेता था. एक केस में बाबा ने एक शख्स के पेट में हाथ डालकर किडनी से स्टोन निकालने ढोंग किया था. लेकिन बाद में पता चला कि बाबा ने हाथों में सिंदूर लगाया था और लोगों को इसे खून बताकर बेवकूफ बनाया. शिव नरेश के पर्स एक जिन्न बुलाने का मंत्र मिला है. बाबा जब तंत्र मंत्र करता था, तो लोगों के वीडियो फ्लाइट मोड पर करवा लेता था. बाबा के कई संपत्तियों की भी जानकारी मिली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    मालिक से नाराज ड्राइवर बना ‘लुटेरा’, बेटे के साथ मिलकर रची 18 लाख लूट की साजिश, गिरफ्तार

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.