Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन
    • ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • दीया और अगरबत्ती जलाकर चलती ट्रेन में पूजा; AC कोच का वीडियो वायरल, आस्था vs सुरक्षा पर बहस…
    • कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज,’गटर जेनरेशन, न पढ़ने में अच्छी, न घर संभाल सकतीं,मचा बवाल…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
    • छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज-स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई
    • धर्मेंद्र प्रधान को कहां एडजस्ट करेंगे पीएम मोदी, ओडिशा बीजेपी में खलबली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज,’गटर जेनरेशन, न पढ़ने में अच्छी, न घर संभाल सकतीं,मचा बवाल…
    राष्ट्रीय

    कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज,’गटर जेनरेशन, न पढ़ने में अच्छी, न घर संभाल सकतीं,मचा बवाल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मैंने अपने जीवन में इतना अटपटा कुछ नहीं देखा, इतना भद्दा कुछ नहीं देखा, इन्हें किसने जन्म दिया, इन्हें कौन पाल-पोस रहा है?. ये तो गटर वाली पीढ़ी है. ये लड़कियां तो गृहिणी तक नहीं बन सकती हैं. यह शब्द अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के हैं. उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा है. कंगना रनौत के इस बयान के बाद सियासी बवाल हो गया है. कांग्रेस ने कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कंगना के बयान को कोई गंभीरता से नहीं लेता है. वहीं AIMIM नेता वारिस पठान ने मंडी से बीजेपी सांसद कंगना से तुरंत माफी की मांग की है. दरअसल, कंगना ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक के बाद एक कई स्टोरी शेयर की थी. जिसमें उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट के दौरान वायरल हुए रील्स और वीडियो की भाषा पर नाराजगी जताई है. कंगना ने लिखा कि इन वीडियो रील्स को देखकर वह खुद की शांति के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगी. 

    ऐसा व्यवहार कहां से सीख रहे हैं: कंगना 

    कंगना रनौत ने  प्रदर्शनकारियों के पालन-पोषण पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा ‘मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी एक जगह पर इतना अटपटा और इतना भद्दा कुछ नहीं देखा. GEN-Z के विरोध प्रदर्शनों की रील्स देखकर मैं हैरान रह गईं और बहुत बुरा भी लग रहा है. क्योंकि जिस तरह की भाषा का यह इस्तेमाल कर रहे हैं, वह बहुत ही असभ्य है. इन्हें किसने जन्म दिया और पाल-पोस रहा है?. मुझे समझ नहीं आता कि लोग इस तरह की सोच और व्यवहार कहां से सीख रहे हैं, हमारा भारत हमेशा से विविधता, सुंदरता, संस्कृति और शालीनता के लिए जाना जाता है. मगर कोई अपमानजनक नामों से पुकारते हैं और उसी तरह का व्यवहार करता तो यह हमारी संस्कृति की गरिमा से बिल्कुल अलग दिखने लगता है.’

    ‘ये लड़कियां तो गृहिणी भी नहीं बन सकतीं’

    कंगना ने प्रदर्शन के दौरान लड़कियों की कुछ वायरल रील्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें ‘गटर पीढ़ी’ लिखा ‘ये भारतीय लड़कियां कथित तौर पर पश्चिमी सभ्यता प्रभावित हैं, यह न तो पढ़ाई-लिखाई में अच्छी हैं और न ही इनमें इतने शालीन संस्कार हैं कि यह भविष्य में एक अच्छी गृहिणी बन सके. यह लड़कियां बिना किसी जवाबदेही के ही स्वतंत्र रूप से जीने का ढोंग करती हैं, अपनी तथाकथित आजादी के नाम पर नशीली दवाओं, शराब के सेवन को गर्व से सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं. ये लड़कियां बिना मेहनत कामकाजी महिलाओं की नकल कर रही हैं, जिससे वे न तो पारिवारिक कर्तव्यों के लायक बची हैं और न ही किसी जिम्मेदारी के योग्य’ कंगना ने कहा ‘सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं प्रदर्शनकारियों की रील्स देखकर मैं मानसिक रूप से इतनी परेशान हो गई हूं कि अब ‘डिजिटल डिटॉक्स’ की सख्त जरूरत महसूस हो रही है.’

    पेपर लीक बिल पीएम के संकल्प को दिखाता है: कंगना 

    कंगना रनौत ने पेपर लीक बिल संसोधन पर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा ‘हमारे प्रधानमंत्री ने देश और लोगों के हित में छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी हर समस्या को हल करने के अपने संकल्प से दुनिया के सामने एक बेहतरीन मिसाल पेश की है. सरकार ने इस मामले की जांच करने और परीक्षा प्रणाली को भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति बनाई है. इस संशोधन बिल को लाना प्रधानमंत्री के संकल्प को दिखाता है. UPA सरकार के समय शिक्षा का बजट बहुत कम था. आज विपक्ष की आलोचना उनकी निराशा को दिखाती है.’

    कंगना के बायन पर विपक्षी नेताओं का पलटवार

    कंगना के बयान पर सियासी बवाल होता दिख रहा है. विपक्षी दलों की तरफ से उनके बयान पर पलटवार किया गया है और भाजपा सांसद से तुरंत माफी की मांग की है. कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा ‘उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता, उन्हें छात्रों के आंदोलन का और छात्रों के हितों का कुछ पता नहीं है. उन्हें लोकतंत्र का कोई ज्ञान नहीं है.’ 

    वहीं कंगना रनौत के बयान पर AIMIM नेता वारिस पठान ने भी निशाना साधते हुए कहा ‘अगर कंगना रनौत ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, तो यह बहुत निंदनीय है. उन्हें ऐसी बातें करने की आदत हो गई है. उन्हें पूरी Gen-Z से माफी मांगनी चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धर्मेंद्र प्रधान को कहां एडजस्ट करेंगे पीएम मोदी, ओडिशा बीजेपी में खलबली

    July 27, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट, जनजातीय संस्कृति और परंपरागत नेतृत्व व्यवस्था को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

    July 27, 2026

    PM मोदी से मिले पंजाब BJP अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    July 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.