Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»शाम को करवाचौथ मनाया, आधी रात सोने के गहने लेकर हुईं फरार-लुटेरी दुल्हन
    BREKING NEWS

    शाम को करवाचौथ मनाया, आधी रात सोने के गहने लेकर हुईं फरार-लुटेरी दुल्हन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इन दिनों लुटेरी दुल्हनों के गैंग ने दहशत मचाई है. पिछले कुछ दिनों में इस तरह की 12 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो शादी के कुछ ही दिनों में ससुराल वालों को लाखों का चूना लगाकर फरार हो गईं. अब तक चार मामलों में FIR दर्ज करने की बात चल रही है. चार शादियां 8 अक्टूबर को ही हुई थीं. करवाचौथ के मौके पर ठगी के मामले हैरान करने वाले हैं. यहां दो अलग-अलग घरों में नई नवेली दुल्हनें करवाचौथ की रात लाखों के जेवर लेकर फरार हो गईं.

    दोनों शादियां बिहार से दलालों के जरिए कराई गई थी और दोनों ही मामलों में दुल्हनों ने पतियों की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था. चांद देखकर व्रत खोला और फिर घरवालों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया. घर वालों के बेहोश होते ही दोनों कीमती जेवर लेकर फरार हो गईं.

    दलाल ने कराई शादी, दो दिन बाद ही दुल्हन फरार

    पहला मामला अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र के गंगा धाम कॉलोनी का है. यहां रहने वाले प्रतीक शर्मा ने बताया कि उनकी शादी बिहार से हुई थी. शादी कराने वाले मुकेश गुप्ता ने इसके बदले उनसे एक लाख तीस हजार रुपये लिए थे. लेकिन शादी के सिर्फ दो दिन बाद ही दुल्हन करवाचौथ की रात सोने की चूड़ियां, पेंडेंट और साढ़े तीन तोले की चांदी की पायल लेकर फरार हो गई. घर से बाहर निकलने के लिए उसने रस्सी का इस्तेमाल किया. वह छत से रस्सी के सहारे नीचे उतरी और भाग गई.

    शादी के दिन जेवर लेकर फुर्र हुई दुल्हन

    दूसरा मामला थाना इगलास क्षेत्र का है. यहां कस्बा हिंगलाज के रहने वाले शेर सिंह ने बताया कि दलाल मुकेश गुप्ता के जरिए ही उनके बेटे की शादी भी बिहार से 8 अक्टूबर को हुई थी. 10 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज भी कराई थी. शादी कराने के नाम पर बिहार के एक व्यक्ति के खाते में उनसे साठ हजार रुपये और बाकी रकम नगद ली गई, लेकिन करवा चौथ की रात यहां भी दुल्हन जेवरात लेकर फरार हो गई. परिवार ने अब ठग गिरोह के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

    पीड़ित लगा रहे मदद की गुहार

    बिहार में शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाला एक संगठित गिरोह सक्रिय है. इस गिरोह ने प्रतीक शर्मा और शेर सिंह दोनों परिवारों को निशाना बनाया है. उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों से बात कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू

    July 14, 2026

    POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश

    July 14, 2026

    बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला में आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल गया

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.