बम से उड़ाने की धमकी पर खंगाली गई काशी एक्सप्रेस दो घंटे हुई चेकिंग

मऊ – काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सतर्क हुआ। मऊ स्टेशन पर ट्रेन को पूरी तरह खाली कराकर चेकिंग की गई। भारी संख्या में फोर्स रेलवे स्टेशन पर पहुंची और एक-एक करके सभी यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकाला गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध बैग भी मिला। जिसे पुलिस ने बाहर किया और जांच जारी है।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अज्ञात फोन कॉल से हमने सूचना मिली। जिसके बाद रेलवे विभाग ने सर्तकता को लेकर गहन जांच शुरु कर दिया है। सुरक्षा को लेकर बम निरोधक दस्ता, रेलवे पुलिस टीम भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर तैनात किया गया है। पल-पल की गतिविधियों पर उच्चाधिकारी पैनी नजर रखे हुए हैं।
चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ, लेकिन उसमें विस्फोटक जैसा कुछ नहीं था। रेलवे की टेक्निकल टीम ने भी अपने अनुसार बेग की चेकिंग की। इस दौरान मऊ जंक्शन के बाहर तैनात की गई थी।

एसपी इलामारन जी ने बताया कि यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकालकर चेकिंग की गई है, लेकिन विस्फोटक जैसा कुछ मिला नहीं है। गलत सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है।

काशी एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के बाद सुरक्षाकर्मियों ने सभी यात्रियों को बोगी के गेट के सामने लाइन लगाकर दोबारा ट्रेन में प्रवेश कराया।



