Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»खरमास शुरू, अगले 30 दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां
    धर्म आस्था

    खरमास शुरू, अगले 30 दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ज्योतिष के अनुसार जब नवग्रहों के राजा यानि सूर्यदेव वृश्चिक राशि से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करते हैं तो खरमास प्रारंभ होता है. हिंदू मान्यता के अनुसार खरमास के दौरान मांगलिक कार्यों जैसे मुंडन, विवाह, गृह प्रवेश आदि जैसे काम रुक जाते हैं. शुभ-अशुभ की दृष्टि से खरमास में आखिर कौन से काम करने और कौन से नहीं करने चाहिए.

    ज्योतिष के अनुसार जब प्रत्यक्ष देवता माने जाने वाले सूर्यदेव गुरु की राशि धनु अथवा मीन में प्रवेश करते हैं तो खरमास लगता है. आज 16 दिसंबर 2025 को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं. आज धनु संक्राति का पुण्य काल प्रात:काल 07:07 से लेकर दोपहर 12:17 बजे तक रहेगा. वहीं इसका महापुण्यकाल सुह 07:07 से लेकर 08:50 बजे तक रहेगा. साल में दो बार आने वाले खरमास के लगते ही मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है.

    खरमास के दौरान क्या नहीं करना चाहिए
    खरमास के दौरान व्यक्ति को तमाम तरह के वाद-विवाद से बचना चाहिए. इस दौरान होने वाले विवाद अक्सर बड़ी आर्थिक एवं मानहानि का कारण बनते हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार खरमास के दौरान धन के लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए. खरमास के दौरान किसी को धन उधार देने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दौरान उधार दिया गया धन बामुश्किल वापस मिलता है.

    खरमास के दौरान सिर्फ सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए. इस समय लहसुन, प्याज, मांस-मछली और अंडे जैसे तामसिक भोजन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए वरना वरना सूर्यदेव नाराज हो जाते हैं. 

    खरमास में घर बनवाना या जमीन-मकान खरीदना और बेचना भी शुभ नहीं माना जाता है. कहते हैं कि इस दौरान किए गए ऐसे ऐसे कामों में रुकावटें और परेशानियां आ सकती हैं.हिंदू धर्म में खरमास के दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही है. ऐसे में खरमास के 30 दिनों में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य, जैसे शादी, मुंडन, गृहप्रवेश, जनेउ आदि कार्य नहीं करने चाहिए.

    खरमास में क्या करना चाहिए

    • हिंदू मान्यता के अनुसार खरमास के दौरान व्यक्ति को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए और उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ या फिर ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का अधिक से अधिक जप करें.
    • खरमास में कुछेक चीजों का दान करना अत्यधिक शुभ और फलदायी माना गया है. ऐसे में व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद व्यक्ति् को चना, गुड़, चावल, काला तिल, कंबल, कपड़े और धन आदि का दान करना चाहिए.
    • खरमास के दौरान व्यक्ति को सूर्य देवता की विशेष साधना और आराधना करते हुए सात्विक जीवन जीना चाहिए. खरमास में व्यक्ति को अपनी वाणी और व्यवहार से विनम्र रहना चाहिए.
    • खरमास के दौरान यदि संभव हो तो किसी जल तीर्थ यानि गंगा या यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए. यदि जल तीर्थ पर न जा पाएं तो घर में पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करके पुण्यफल प्राप्त कर सकते हैं.

    ( यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मलमास आरंभ, क्या करें क्या नहीं

    May 17, 2026

    शुक्र-गुरु युति: इन राशि वालों के लिए करियर, धन और रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत

    May 15, 2026

    अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.