Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»शी जिनपिंग के निमंत्रण पर किम जोंग 3 सितंबर को चीन की सैन्य परेड में होंगे शामिल
    अंतर्राष्ट्रीय

    शी जिनपिंग के निमंत्रण पर किम जोंग 3 सितंबर को चीन की सैन्य परेड में होंगे शामिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सियोल । उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन जल्द ही चीन की यात्रा करेंगे। वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर द्वितीय विश्व युद्ध समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए चीन जाएंगे। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दरअसल चीन 3 सितंबर को 1945 में जापान के विरुद्ध युद्ध में मिली जीत की हर साल वर्षगांठ मनाता है। द्वितीय विश्व युद्ध में मिली इस जीत को चीन “राष्ट्रीय विजय दिवस” के रूप में मनाता है।

    योनहाप ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि शी जिनपिंग के निमंत्रण पर किम किम जोंग-उन चीन की विजय की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित सैन्य परेड में शिरकत करेंगे। इससे पहले, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने एक ट्रेनिंग बेस पर स्नाइपर और स्पेशल ऑपरेशन यूनिट्स का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि स्पेशल ऑपरेशन यूनिट्स को मजबूत करना सेना की युद्ध तैयारी में सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्य है।

    किम ने पिछले दिन सेना के जनरल स्टाफ के अधीन विशेष अभियान प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया और इकाइयों के प्रशिक्षण (जिसमें उनके हथियार और प्रशिक्षण पद्धति शामिल थीं) का निरीक्षण किया। उन्होंने स्नाइपर्स को महत्वपूर्ण मिशनों के लिए चुने गए और स्वतंत्र एवं स्वायत्त सैन्य कार्रवाइयों को अंजाम देने के लिए एक प्रशिक्षित बल बताया। उन्होंने कहा कि स्पेशल ऑपरेशन और स्नाइपर क्षमताओं को मजबूत करना देश के सैन्य निर्माण में एक महत्वपूर्ण कार्य है।

    किम ने यह भी कहा कि पार्टी का सैन्य आयोग जनरल स्टाफ के भीतर एक केंद्रीय स्नाइपर प्रशिक्षण केंद्र के आयोजन की समीक्षा करेगा। किम ने सैन्य इकाइयों को सौंपी गई एक नई स्वदेशी स्नाइपर राइफल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इसे लंबी दूरी पर सटीक निशाना लगाने वाला एक बेहतर हथियार बताया। साथ ही हथियारों के आधुनिकीकरण और नई युद्ध रणनीतियों के विकास का आह्वान भी किया।

    उन्होंने स्नाइपर्स यूनिट के लाइव फायर ड्रिल और स्पेशल ऑपरेशन यूनिट्स के प्रशिक्षण सत्र को देखने से पहले स्नाइपर्स के लिए कॉम्बैट सूट की गुणवत्ता में सुधार करने का भी आदेश दिया, ताकि वे अपने मिशन क्षेत्रों की परिस्थितियों और मौसम के अनुकूल बन सकें।

    केसीएनए ने यह रिपोर्ट दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के 18 अगस्त से शुरू हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ के अंतिम दिन प्रकाशित की। उत्तर कोरिया ने सैन्य अभ्यासों की लगातार आलोचना की है और इसे देश पर आक्रमण करने के इरादे की अभिव्यक्ति बताया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    होर्मुज में संघर्ष… अमेरिका ने ईरान की 6 नावों को उड़ाने का किया दावा

    May 5, 2026

    ‘हंता वायरस’ का यह प्रकोप एक पोलर क्रूज जहाज पर अब 150 लोगों को जमीन पर उतरने नहीं दे रही सरकार…

    May 5, 2026

    चीन में पटाखों की फैक्ट्री में भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत और 61 घायल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.