Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एकलव्य के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
    • IAS गोपीनाथन का पीएम मोदी पर तंज मेरा इस्तीफा कब मंजूर करेंगे? 2019 से लटकाए हैं
    • IG रैंक के IPS को तेलंगाना हाई कोर्ट की लताड़, कायर, डरपोक, जल राक्षस को HYDRAA चीफ पद से तुरंत हटाने का आदेश
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
    • विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा: धमतरी के दुगली में 30 जुलाई को बांटी जाएगी 54.36 लाख और कस्टम फार्मिंग के लिए 60 लाख रुपये की अग्रिम प्रोत्साहन राशि
    • मेकेदातु और कावेरी जल विवाद पर 3 अगस्त को डीके शिवकुमार और थलपति विजय करेंगे बेंगलुरु में मीटिंग
    • 52 साल में कभी नहीं दिखी ऐसी तबाही, असम बाढ़ में अब तक 68 मौत, 6 लाख से बेघर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»प्रियंका गांधी पर बुरी तरह बिफरे किरन रिजिजू, स्‍पीकर को भी देनी पड़ गई हिदायत
    राष्ट्रीय

    प्रियंका गांधी पर बुरी तरह बिफरे किरन रिजिजू, स्‍पीकर को भी देनी पड़ गई हिदायत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में उस समय ज़बरदस्त हंगामा खड़ा हो गया जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि अपने ऐसा शिक्षा मंत्री बनाया जिसने रेप के पीड़ित के आरोपियों की रिहाई पर स्वागत किया. मामला नीट पेपर लीक के बाद लाए जा रहे नए कठोर कानून पर संसद में चर्चा का था. प्रियंका गांधी के इस बयान के तुरंत बाद सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया, जिसके चलते लाइव टेलीकास्ट के दौरान प्रियंका का माइक भी बीच-बीच में कई बार बंद कर दिया गया. मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बयान को असंसदीय करार दिया और प्रियंका गांधी से सदन से माफी मांगने की मांग की. सरकार ने इस टिप्पणी को संसद की आधिकारिक कार्यवाही से हटाने की भी मांग की है.

    प्रियंका का पेपर लीक, लाठीचार्ज और शिक्षा बजट पर हमला

    • आरएमएल अस्पताल का वाकया: प्रियंका गांधी ने कहा कि जब वे प्रदर्शन में घायल छात्रा से मिलने गईं, तो पीड़ित छात्रा की मां ने सवाल किया कि बेटी का यह हाल करने वाले भी मिलने आए हैं? प्रियंका ने कहा कि इस बात से वे बेहद शर्मिंदा हुईं.
    • बर्बरता और पलेट गन पर सवाल: उन्होंने पीएम और गृह मंत्री से पूछा कि गांधीवादी रास्ते पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया?
    • शिक्षा बजट और माफिया: उन्होंने कहा कि माता-पिता जमीन और गहने बेचकर बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन योग्यता के बजाय पैसा हावी है. छात्र केवल पेपर लीक रोकने और माफिया पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में शिक्षा की हिस्सेदारी लगातार घट रही है.

    प्रहलाद जोशी पर बयान और सदन में जोरदार हंगामा

    • विवादित बयान: प्रियंका गांधी ने पूर्व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और स्वागत का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि ऐसे नेता को मंत्री बनाया गया, जिसने बलात्कार के आरोपियों (बिल्किस बानो मामले) की रिहाई का स्वागत किया था.
    • किरेन रिजिजू और प्रहलाद जोशी की आपत्ति: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और प्रहलाद जोशी ने इस टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया. उन्होंने इसे चरित्र हनन करार देते हुए प्रियंका गांधी से बिना शर्त माफी मांगने और शब्दों को संसद के रिकॉर्ड से हटाने (एक्सपंज करने) की मांग की.
    • स्पीकर की हिदायत और प्रियंका का जवाब: स्पीकर ने कहा कि बिना तथ्यों के एक-एक शब्द न बोला जाए. इस पर प्रियंका गांधी ने एक अखबार की रिपोर्ट दिखाते हुए उसे ऑथेंटिकेट करने की बात कही और पूछा कि क्या जोशी जी अपने दिए बयान से इनकार कर रहे हैं?

    • कमेटी पर सवाल: प्रियंका ने कहा कि बिल में पेपर लीक रोकने के कोई ठोस उपाय नहीं हैं. राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिशें लागू नहीं हुईं और नई कमिटियों में ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें शिक्षा का सही ज्ञान नहीं है.
    • आरएसएस और नियुक्तियां: उन्होंने मांग की कि शिक्षण संस्थानों और सिस्टम को आरएसएस के लोगों से भरने के बजाय योग्य युवाओं को मौका दिया जाए. देश का नौजवान न्याय मांग रहा है, भीख नहीं.
    • ‘सपनों की चोरी’: प्रियंका ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में वोट और मंदिर में चंदे से भी बड़ी चोरी देश के नौजवानों के सपनों की चोरी है. उन्होंने पीएम से इसकी जिम्मेदारी लेने और ‘जेन-जी’ (Gen-Z) युवाओं का भरोसा वापस जीतने का आग्रह किया.

    सदन के हल्के-फुल्के पल

    • भाषण के दौरान प्रियंका गांधी ने स्पीकर से मुस्कुराने का आग्रह करते हुए कहा, “हम कांग्रेस के लोग जान दे देंगे लेकिन भारत की हार नहीं होने देंगे, सर अब तो मुस्कुरा लीजिए.”
    • इस पर किरेन रिजिजू ने चुटकी लेते हुए कहा कि इन्होंने राहुल गांधी के भाषण की लाइनें चोरी कर ली हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जानिए 12 घंटे वाले फीड नियम का पूरा विज्ञान,तमिलनाडु में 31 जुलाई से चिकन की बिक्री क्यों बंद की जा रही है? क्या है पूरा मामला…

    July 28, 2026

    भारतीय मूल के अनिल मेनन अंतरिक्ष में इतिहास रचेंगे…

    July 28, 2026

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने PM Modi से की मुलाकात, संगठन को लेकर हुई चर्चा

    July 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.