Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»सर्वाधिक प्‍लेयर ऑफ द मैच के क्‍लब में शामिल हुए केएल राहुल, ऑरेंज कैप पर कब्जे के साथ बना डाला ये रिकॉर्ड
    खेल

    सर्वाधिक प्‍लेयर ऑफ द मैच के क्‍लब में शामिल हुए केएल राहुल, ऑरेंज कैप पर कब्जे के साथ बना डाला ये रिकॉर्ड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला शुक्रवार रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में राजस्‍थान रॉयल्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच खेला गया। आरआर के 226 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी डीसी के लिए केएल राहुल ने अहम पारी खेली। उन्‍होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और पांच छक्‍कों की मदद से 75 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के साथ उन्‍होंने ऑरेंज कैप पर कब्‍जा कर लिया और प्‍लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीता। यह उनका 17वां अवॉर्ड है। अब वह सबसे ज्‍यादा प्‍लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी के क्‍लब में शामिल हो गए हैं।

    आईपीएल में सर्वाधिक प्‍लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार (भारतीय)

    21 – रोहित शर्मा

    18 – एमएस धोनी

    17- रवींद्र जडेजा

    17 – केएल राहुल*

    ‘तो उतना मजा नहीं आता’

    प्‍लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद केएल राहुल से जब पूछा गया कि जीत मिलने से यह और भी ज्‍यादा स्‍वीट लगता है तो उन्‍होंने कहा कि हां, बिल्कुल ऐसा ही होता है। आखिर हम यह खेल जीतने के लिए ही खेलते हैं। इतने सालों तक खेलने के बाद, आंकड़े मायने रखते हैं। मेरा मतलब है कि आपको खुशी होती है कि आप रन बनाते हैं, बड़े रन बनाते हैं और रिकॉर्ड तोड़ते हैं। लेकिन, अगर मैच के बाद आपको जीत नहीं मिलती तो उतना मजा नहीं आता।

    ‘हम बड़े मौकों का फ़ायदा नहीं उठा पाए’

    ड्रेसिंग रूम का माहौल सही रखने और अगले मैच के लिए खुद को तैयार रखने के लिए आपको क्या करना पड़ेगा? इस पर उन्‍होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम का माहौल हमेशा से ही ठीक रहा है। हम कोशिश करते हैं कि ड्रेसिंग रूम का माहौल जितना हो सके संतुलित रहे। हमें यह एहसास है कि नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे हैं, लेकिन अगर आप गहराई से देखें कि क्या हम कोई बड़ी गलतियां कर रहे थे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं था। हमने ड्रेसिंग रूम में कुछ खुलकर बातचीत की। हम बड़े मौकों का फ़ायदा नहीं उठा पाए। पिछले मैच को छोड़कर, बाकी हर मैच में हम मुकाबले में थे और अगर एक ओवर भी हमारे पक्ष में चला जाता, तो हम जीतने वाली टीम में होते।

    ‘टी20 क्रिकेट आपको दूसरा मौका नहीं देता’

    उन्‍होंने आगे कहा कि टी20 क्रिकेट आपको दूसरा मौका नहीं देता। इसलिए यह जरूरी था कि हम अपने मौकों का फायदा उठाएं और जब हम आगे हों, तो पूरी ताकत लगाकर मैच को खत्म करें, जो हम नहीं कर रहे थे। इसलिए बहुत खुशी है कि हम यह जीत हासिल कर पाए और हम उम्मीद करते हैं कि हम लगातार कुछ और जीत हासिल करेंगे, जिससे हमारा आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चेन्नई में तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम से जुड़े हर्षित राणा

    June 19, 2026

    वर्ल्ड कप के दूसरे ही मैच में भारत को लगा ‘बड़ा झटका’, अचानक मैदान से बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी

    June 18, 2026

    FIFA 2026 : बेल्जियम और मिस्र का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त, आत्मघाती गोल से बेल्जियम की हुई वापसी

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.