छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव, जानें नई टाइमिंग
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्रदेश के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए नया आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब स्कूल बदले हुए समय पर संचालित होंगे।
2 अप्रैल से बदलेंगे स्कूलों के समय
नए आदेश के अनुसार, एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक चलेंगे। वहीं, दो पालियों में चलने वाले स्कूलों की दूसरी पाली 12:00 बजे की बजाय अब 11:00 बजे से शुरू होगी और 3:00 बजे तक चलेगी।
30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा आदेश
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह आदेश लोक शिक्षण संचालनालय, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर से जारी किया गया है, जो 2 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक लागू रहेगा।
स्कूलों की नई टाइमिंग
- एक पाली में संचालित स्कूल: सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक
- दो पालियों में संचालित स्कूल:
- प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय: सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक
- हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल: सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक
शिक्षा विभाग ने यह निर्णय छात्रों की सुविधा और गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से लिया है।

