Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»13वीं बार आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लालू प्रसाद यादव, 5 जुलाई को होगी ताजपोशी
    BREKING NEWS

    13वीं बार आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लालू प्रसाद यादव, 5 जुलाई को होगी ताजपोशी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    The Union Minister for Railways Shri Lalu Prasad addressing the Economic Editors’ Conference - 2006, organised by the Press Information Bureau, in New Delhi on November 08, 2006. The Director General (M & C), PIB, Smt Deepak Sandhu is also seen.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना:

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संस्थापक लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. ये उनका 13वां कार्यकाल होगा. आरजेडी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी आधिकारिक घोषणा की.

    लालू यादव निर्विरोध निर्वाचित

    रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए केवल लालू प्रसाद यादव ने ही नामांकन दाखिल किया था. उनके नामांकन पत्र की जांच राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन की उपस्थिति में की गई और चारों प्रतियां वैध पाई गईं. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 25 जून को दोपहर 1 से 3 बजे तक निर्धारित थी, लेकिन कोई नामांकन वापस नहीं लिया गया. इसलिए लालू यादव को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया.

    5 जुलाई को मिलेगा आधिकारिक प्रमाण पत्र

    रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि 5 जुलाई को राजद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू यादव को औपचारिक रूप से निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा. इसके साथ ही वे 13वीं बार पार्टी की कमान संभालेंगे.

    23 जून को दाखिल किया गया था नामांकन

    लालू यादव ने 23 जून को निर्धारित प्रक्रिया के तहत चार प्रतियों में नामांकन दाखिल किया था. यह नामांकन समय सीमा के भीतर प्राप्त हुआ और वैध पाया गया.

    राजद की स्थापना और नेतृत्व

    राजद की स्थापना 1997 में लालू प्रसाद यादव ने जनता दल से अलग होकर की थी. तब से वे लगातार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.

    Latest and Breaking News on NDTV

    हाल ही में राज्य परिषद की बैठक में लालू यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. साथ ही नीतीश कुमार और आरएसएस को सत्ता से हटाने का संकल्प दोहराया.

    लालू यादव का फिर से निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना राजद में उनके अपार प्रभाव को दर्शाता है. साथ ही पार्टी अब तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आगामी चुनावी रणनीति पर केंद्रित दिख रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…

    September 18, 2026

    भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.