Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»‘जिंदगी का लास्ट डे…’ इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, AI ने दी सूचना, 10 मिनट में पहुंची पुलिस
    मुख्य समाचार

    ‘जिंदगी का लास्ट डे…’ इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, AI ने दी सूचना, 10 मिनट में पहुंची पुलिस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमरोहा, यूपी के अमरोहा में एक 22 साल के युवक की जान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और पुलिस की तेजी से बच गई। नौकरी न मिलने के दुख में वह आत्महत्या करने वाला था, लेकिन इंस्टाग्राम पर उसकी पोस्ट देखकर मेटा का एआई सिस्टम ने तुरंत खतरा समझ लिया और पुलिस को अलर्ट भेज दिया। महज 10 मिनट में पुलिस उसके घर पहुंच गई और उसकी जान बचा ली।

    युवक ने पोस्ट किया वीडियो

    अमरोहा के रजबपुर इलाके का रहने वाला यह युवक बीएससी पास है। शुक्रवार सुबह उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला। वीडियो में उसके हाथ में कीटनाशक (जहर) की शीशी थी। कैप्शन में उसने लिखा कि जिंदगी का लास्ट डे… सब हैप्पी रहो। यह देखकर साफ था कि वह आत्महत्या करने की सोच रहा था। जैसे ही यह पोस्ट अपलोड हुई, मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम की कंपनी) के एआई ने इसे पहचान लिया। एआई ने समझ लिया कि यह पोस्ट खतरनाक है और व्यक्ति खुद को नुकसान पहुंचा सकता है।

    मेटा ने तुरंत पुलिस को दी सूचना

    सुबह 10:14 बजे मेटा ने लखनऊ स्थित यूपी पुलिस के डीजीपी मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को अलर्ट भेज दिया। मुख्यालय ने बिना समय गंवाए युवक की लोकेशन और मोबाइल नंबर रजबपुर थाने की पुलिस को भेज दिया। पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गई। मुख्यालय से मैसेज मिलते ही रजबपुर पुलिस की टीम तेजी से युवक के घर पहुंची। ठीक 10:24 बजे, यानी सिर्फ 10 मिनट में वे वहां पहुंच गए। घर पर युवक गंभीर हालत में था और पास में जहर की शीशी पड़ी थी। पुलिस ने उसके परिवार वालों की मदद से उसे फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

    नौकरी न मिलने से हुआ था अवसाद

    अस्पताल में ठीक होने के बाद युवक ने पुलिस को अपनी बात बताई। उसने कहा कि उसने बीएससी की पढ़ाई पूरी कर ली है। कई सरकारी नौकरियों के लिए फॉर्म भरे, बहुत मेहनत की, लेकिन कहीं सिलेक्शन नहीं हुआ। भविष्य को लेकर डर और तनाव बढ़ता गया। गहरे अवसाद में वह यह कदम उठाने वाला था। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की और जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी।

    मेटा और यूपी पुलिस का विशेष समझौता

    अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि साल 2022 में यूपी पुलिस और मेटा कंपनी के बीच एक एमओयू (समझौता) हुआ था। इसके तहत अगर फेसबुक या इंस्टाग्राम पर कोई आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने वाली पोस्ट डालता है, तो मेटा का एआई तुरंत पुलिस को सूचना देता है। इस समझौते की वजह से 1 जनवरी 2023 से 15 फरवरी 2026 तक यूपी में कुल 2106 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लंदन में शादी, 50 करोड़ खर्च, असदुद्दीन ओवैसी की भतीजी के निकाह पर भड़के लोग

    August 25, 2026

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को MCA किचन की दोबारा जांच का दिया निर्देश

    August 25, 2026

    रणथंभौर में मादा भालू का ‘आक्रामक’ दीदार, सेल्फी-बाजों की हुई सीटी-पिटी गुम!

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.