Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»लीक केबल से हुआ खुलासा, पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को सत्ता से हटाने में अमेरिका का हाथ
    अंतर्राष्ट्रीय

    लीक केबल से हुआ खुलासा, पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को सत्ता से हटाने में अमेरिका का हाथ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से हटाने के पीछे अमेरिकी ताकतों का हाथ था। हाल ही में पाकिस्तान में लीक हुए एक कथित गोपनीय राजनयिक केबल में यह दावा किया जा रहा है। ड्रॉप साइट द्वारा सार्वजनिक किए गए इस दस्तावेज में यह कहा गया है कि वाशिंगटन में पाकिस्तान के तत्कालीन राजदूत और अमेरिकी अधिकारी डोनाल्ड लू के बीच हुई बातचीत में इमरान खान को हटाने के बाद संबंध बेहतर होने की बात कही गई थी। इस खुलासे के बाद पाकिस्तान में एक नया बवाल शुरू हो गया है और इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ के समर्थक सरकार से इसका जवाब मांग रहे है।

    मार्च 2022 में हुई थी बातचीत

    लीक हुए दस्तावेज को केबल आई 0678 बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार बातचीत मार्च 2022 में हुई थी, जब इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आगे बढ रहा था। दस्तावेज में कहा गया कि सत्ता परिवर्तन होने पर अमेरिका और यूरोप के साथ पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार संभव होगा। इसमें संकेत दिया गया कि इमरान खान के पद पर बने रहने की स्थिति में पाकिस्तान को कूटनीतिक अलगाव का सामना करना पड सकता है। हालांकि अमेरिकी प्रशासन इन आरोपों को गलत बता चुका है।

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग एन ने दावों को खारिज किया

    इमरान खान लंबे समय से कहते रहे हैं कि उनकी स्वतंत्र विदेश नीति कुछ पश्चिमी देशों को पसंद नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि रूस और चीन के साथ संतुलित संबंध रखने की वजह से उनकी सरकार को निशाना बनाया गया। हालांकि पाकिस्तान मुस्लिम लीग एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने हमेशा इन दावों को खारिज किया है। दोनों दलों का कहना है कि इमरान खान की सरकार आर्थिक चुनौतियों और राजनीतिक अस्थिरता के कारण गिरी थी। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने इस लीक को विदेशी दबाव का मजबूत संकेत बताया है।

    पाकिस्तान में बढ़ सकता है अविश्वास

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस खुलासे से पाकिस्तान में अविश्वास और बढ सकता है। इमरान खान अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव हारने वाले पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बने थे। बाद में भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। लीक दस्तावेज में कथित रूप से इस्तेमाल हुआ वाक्य सब माफ कर दिया जाएगा भी चर्चा का केंद्र बन गया है। आलोचकों का कहना है कि इससे सत्ता परिवर्तन के बाद अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों में संभावित नरमी का संकेत मिलता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     जापान में फिर लगे भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

    August 1, 2026

    कराची में गैंगवार, ‘धुरंधर’ वाले उजैर बलोच के भाई लियारी में घर के बाहर मारी गोली

    July 31, 2026

    चीन ने LAC से सटे दो एयरबेस पर तैनात किए 12 J-20 फाइटर जेट

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.