Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
    • नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी
    • अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
    • सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, आज वह पंजाब में फैशन बन गया है: राहुल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»PSL छोड़ IPL को चुना, अब 6 फुट 8 इंच के इस खिलाड़ी पर PCB ले सकता है लीगल एक्शन
    खेल

    PSL छोड़ IPL को चुना, अब 6 फुट 8 इंच के इस खिलाड़ी पर PCB ले सकता है लीगल एक्शन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव करते हुए जिम्बाब्वे के लंबे कद के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को शामिल कर लिया है। मुजारबानी को मुस्तफिजुर रहमान की जगह टीम में जगह मिली है। लेकिन उनके इस फैसले ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बुरी तरह भड़का दिया है और अब बोर्ड उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

    क्या है पूरा विवाद?

    दरअसल, मुजारबानी को पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 1.1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्हें शमर जोसेफ के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था। लेकिन जैसे ही KKR ने उन्हें IPL के लिए एप्रोच किया, मुजारबानी ने ऐन वक्त पर PSL से अपना नाम वापस ले लिया और भारत आने का फैसला किया। PCB इसी बात से नाराज है कि खिलाड़ी ने आखिरी समय पर उन्हें धोखा दिया।

    लगातार दूसरे साल PCB को लगा झटका

    यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी ने PSL के ऊपर IPL को चुना हो। पिछले साल भी दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने ऐसा ही किया था। उन्हें पेशावर जाल्मी ने चुना था, लेकिन बाद में वह मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए थे। इस बार मुजारबानी के इस कदम ने PCB को कानूनी रास्ता अपनाने पर मजबूर कर दिया है, क्योंकि दोनों टूर्नामेंट लगभग एक ही समय पर हो रहे हैं।

    कौन हैं ब्लेसिंग मुजारबानी?

    6 फीट 8 इंच लंबे मुजारबानी इस समय शानदार फॉर्म में हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट झटके थे और वह टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। उनके इसी प्रदर्शन की बदौलत जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 4 विकेट लेकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई थी। उनकी यही काबिलियत KKR को पसंद आई है।

    IPL और PSL का शेड्यूल

    PSL का अगला सीजन 26 मार्च से शुरू हो रहा है, जबकि IPL का आगाज उसके ठीक दो दिन बाद 28 मार्च से होगा। IPL 2026 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं, KKR अपना पहला मैच 29 मार्च को 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। अब देखना यह होगा कि PCB की कानूनी धमकी के बीच मुजारबानी का IPL सफर कैसा रहता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking News : कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड

    November 4, 2026

    भारत vs न्यूजीलैंड: कोहली ने बनाया रिकॉर्ड, वनडे में तीसरे नंबर पर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

    November 4, 2026

    भारत के खिलाफ वनडे मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, डेवोन कॉनवे मैच से बाहर

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.