Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने संबंधी राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
    • सोलर दीदियां बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान
    • सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – श्री अरुण साव
    • इश्क, साजिश और कत्ल: रास्ते का कांटा बन रही थी महिला, पुलिस ने 10 दिन में सुलझाई हत्या की गुत्थी
    • जयपुर- शिवदासपुरा में बिजनेसमैन की कार में मिली लाश, करोड़ों के लेन-देन में हत्या का शक…
    • बलरामपुर:युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दरिंदों ने फुफेरे भाई के बांधे हाथ-पैर…
    • उत्तर प्रदेश : कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार फर्जी ब्रिगेडियर आर्यन वर्मा ने अपनी पहचान को असली दिखाने रखे थे किराए पर बाउंसर और ड्राइवर
    • मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्धता के लिए मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों को दिए प्रशंसा पत्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»मध्य प्रदेश: मुरैना रेल हादसे की कहानी रेल यात्रियों की जुबानी, जानें- कैसे गई 4 यात्रियों की जान…
    राष्ट्रीय

    मध्य प्रदेश: मुरैना रेल हादसे की कहानी रेल यात्रियों की जुबानी, जानें- कैसे गई 4 यात्रियों की जान…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश: मुरैना रेल हादसे के बाद रेलवे अब इस हादसे की वजह तलाशने में जुटा है. इस बीच वहां मौजूद यात्रियों, और अपनों को गंवाने वाले यात्रियों ने जो कहानी बताई है, वह बहुत ही डरावनी और लापरवाही से भरा हुआ है. इस दुर्घटना में अपनी मां को खाने वाले उदय सिंह ने बताया, “उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मुरैना रेलवे स्टेशन से धौलपुर की ओर रवाना हुई.  इसी दौरान हेतमपुर रेलवे स्टेशन से पास  पीछे के सामान्य डिब्बे में आग लगने की अफवाह फैलते ही घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी”.

    गाड़ी हेतमपुर रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर आगे पिपरई गांव के मोड़ पर खड़ी हो गई. आग लगने की अफवाह से भयभीत यात्री अप ट्रैक पर बैठ गए. इसी दौरान धौलपुर से मुरैना की ओर अप ट्रैक पर पातालकोट एक्सप्रेस 20424 तेज गति से आई. अप ट्रैक पर बैठे यात्री आनन-फानन में भागने लगे. इसी दौरान कुछ लोग ट्रैक किनारे गिर गए, जिनमें से तीन महिला और एक चार वर्षीय बालक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई. इस हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

     बागेश्वर धाम से जा रहे थे वापस

    सुल्तानगंज निवासी नदीम भी अपनी पत्नी आफरीन (35 वर्ष), बेटा असद (4 वर्ष) और एक बड़े पुत्र के साथ यात्रा कर रहा था. इसमें आफरीन व असद की मौत हो गई. इसी तरह रुनकता निवासी शकुंतला (60 वर्ष) और राजस्थान के बीकानेर निवासी वीरमादेवी (58 वर्ष) अपने परिजनों के साथ थीं, इन दोनों की भी मृत्यु हुई है. इस तरह हादसे में तीन महिला और बालक सहित चार की मौत हो गई. वहीं, दो महिलाएं हल्की घायल हो गई, जिनका राजस्थान के धौलपुर की जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है. राजस्थान के ये सभी लोग मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम से वापस अपने निवास स्थल की ओर जा रहे थे.

    घटना की जानकारी मिलते ही मुरैना पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचे. रेलवे भी अपना राहत और बचाव दल को तत्काल दल मौके पर भेज दिया. इस हादसे को स्वीकार करते हुए झांसी मंडल के डीआरएम ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है. वहीं, मृतकों के परिजनों  को सहायता की बात भी कही है. मुरैना जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेज गति से राहत कार्य संचालित कराया. सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मुरैना भेजा गया. हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक परिजन भी पीएम हाउस पहुंच गए. प्रशासन व पुलिस ने मृतकों के शव अंतिम संस्कार हेतु घर तक पहुंचाए जाने की व्यवस्था की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शिंदे गुट ने बढ़ा दी उद्धव गुट की टेंशन!, ‘वहां पर सब कुछ ठीक नहीं

    June 15, 2026

    PM मोदी ने किया अमेरिका-ईरान शांति समझौते का स्वागत

    June 15, 2026

    जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से किसानों ने फ्लाइट में लखनऊ के लिए भरी उड़ान, महिलाओं ने फ्लाइट में गाएँ गीत

    June 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.