Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»टीएमसी में बढ़ी कलह: पार्टी सांसदों के बीच टकराव, कल्याण बनर्जी से तीखी बहस के बाद भावुक हुईं महुआ मोइत्रा
    राजनीति

    टीएमसी में बढ़ी कलह: पार्टी सांसदों के बीच टकराव, कल्याण बनर्जी से तीखी बहस के बाद भावुक हुईं महुआ मोइत्रा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    टीएमसी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी और सांसद महुआ मोइत्रा के बीच हुए सार्वजनिक विवाद और लीक हुए वॉट्सऐप चैट के बाद मामला गंभीर रूप ले चुका है। इस घटनाक्रम पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने निशाना साधते हुए दावा किया कि चुनाव आयोग के कार्यालय में दोनों सांसदों के बीच बहस हुई। उन्होंने कुछ वीडियो क्लिप का हवाला भी दिया और महुआ मोइत्रा को “अंतरराष्ट्रीय महिला” कहे जाने पर टिप्पणी की।

    वहीं, टीएमसी सांसद सौगत राय ने इस विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कल्याण बनर्जी के व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पार्टी की आंतरिक बातचीत का लीक होना और इस्तेमाल की गई भाषा अत्यंत आपत्तिजनक है।

    सूत्रों के अनुसार, टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने नेताओं को संयम बरतने की सख्त चेतावनी दी है। कल्याण बनर्जी ने न केवल महुआ, बल्कि सौगत राय को भी निशाने पर लिया और पुराने नारद स्टिंग ऑपरेशन का हवाला देते हुए गंभीर आरोप लगाए। इस पर सौगत राय ने कहा कि पार्टी के आंतरिक मुद्दों को सार्वजनिक करना अनुचित है।

    बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद महुआ मोइत्रा भावुक होकर रोने लगी थीं और उन्होंने पार्टी के अन्य सांसदों से कल्याण के व्यवहार की शिकायत की। कई सांसदों ने मिलकर इस पर कार्रवाई की मांग करते हुए ममता बनर्जी से संपर्क करने की बात कही है।

    इस बीच कल्याण बनर्जी की सांसद कीर्ति आजाद से भी तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि यह विवाद केवल घटनास्थल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि टीएमसी सांसदों के वॉट्सऐप ग्रुप तक फैल गया। इस पूरे घटनाक्रम के कारण पार्टी की अनुशासन समिति की बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

    May 8, 2026

    शादी की तैयारियों के बीच घर खाली करने का नोटिस, लोगों ने सरकार से लगाई गुहार

    May 8, 2026

    1000 करोड़ घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किए 3 आरोपी

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.