Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 2026 चुनाव परिणाम: बंगाल में सत्ता परिवर्तन, दक्षिण में ‘थलापति’ विजय का ऐतिहासिक उदय
    • बंगाल में बीजेपी की भारी बहुमत से जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी की आई पहली प्रतिक्रिया
    • सुशासन तिहार: सरोधी में महिला स्व सहायता समूह ने मुख्यमंत्री को भेंट की स्थानीय उत्पादों की टोकरी
    • सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
    • सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित
    • बड़ा हादसा;टेस्ट फायरिंग के दौरान फटा रायफल का चैंबर, जवान घायल
    • भोपाल में IAS एकेडमी डायरेक्टर की फिल्मी किडनैपिंग का चौंकाने वाला प्लान, पूर्व छात्र ने ऐंठे 2 करोड़…
    • ऑटो ड्राइवर विजय धामू कौन? एक्टर विजय ने किया विश्वास तो पहली बार में ही रोयापुरम से बने विधायक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»सऊदी अरब में नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई, 11,300 लोग गिरफ्तार और हज़ारों डिपोर्ट
    अंतर्राष्ट्रीय

    सऊदी अरब में नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई, 11,300 लोग गिरफ्तार और हज़ारों डिपोर्ट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सऊदी अरब (Saudi Arabia) में निवास, श्रम और सीमा नियमों के उल्लंघन के कई मामले समय-समय पर देखने को मिलते हैं। हज़ारों प्रवासी इन नियमों का उल्लंघन करते हैं, जिसके खिलाफ सरकार भी ज़रूरी कार्रवाई करती है। अब एक बार फिर इन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए गए देशव्यापी अभियान में एक सप्ताह के भीतर 11,300 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देश के गृह मंत्रालय के अनुसार यह कार्रवाई 23 से 29 अप्रैल के बीच विभिन्न एजेंसियों के संयुक्त अभियान में की गई।

    कौनसे और कितने मामले हैं शामिल?

    रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार लोगों में 6,244 निवास कानून, 3,543 सीमा सुरक्षा नियम और 1,513 श्रम कानून उल्लंघन के मामले शामिल हैं। इसके अलावा करीब 29,913 प्रवासी कानूनी प्रक्रिया से गुज़र रहे हैं, जिनमें 27,699 पुरुष और 2,214 महिलाएं शामिल हैं।

    कितने लोगों को किया जा चुका निर्वासित?

    अधिकारियों ने बताया कि अब तक 14,855 लोगों को निर्वासित किया जा चुका है, जबकि 18,601 को यात्रा दस्तावेज के लिए उनके दूतावासों को सौंपा गया है। वहीँ 4,337 लोग वापसी की प्रक्रिया में हैं।

    सरकार ने दी चेतावनी

    बताया जा रहा है कि बॉर्डर पर 1,330 लोगों को अवैध प्रवेश करते पकड़ा गया, जिनमें 43% यमनी और 54% इथियोपियाई नागरिक हैं। वहीं 51 लोग अवैध रूप से देश छोड़ने की कोशिश में पकड़े गए। उल्लंघनकर्ताओं की मदद करने वाले 14 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में 15 साल तक की सज़ा और भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    परमाणु डील पर झुक गया ईरान? अमेरिका को दिया 14 सूत्रीय प्रस्ताव, 15 साल तक यूरेनियम संवर्धन रोकने को तैयार

    May 4, 2026

    अमेरिकी एआई लैब से डेटा चुरा रहीं चीनी कंपनियां, ट्रंप सरकार से शिकायत

    May 3, 2026

    हिजबुल्लाह के सस्ते ड्रोन बदल रहे युद्ध की दिशा, रणनीति बदलने को मजबूर हुई IDF

    May 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.