छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के कर्मचारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के तहत वरिष्ठ सचिवालय सहायकों, कनिष्ठ सचिवालय सहायकों और सहायक अनुभाग अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक लागू रहेगी।


