Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»घर पर बनाये कुरकुरा और स्वादिष्ट चिप्स, फॉलो करे ये आसान रेसिपी
    लाइफस्टाइल

    घर पर बनाये कुरकुरा और स्वादिष्ट चिप्स, फॉलो करे ये आसान रेसिपी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Potato Chips Recips: कभी अचानक कुछ कुरकुरा खाने का मन हो जाए और घर में कुछ खास मौजूद न हो, तो ज्यादातर लोग बाजार की पैकेट वाली चिप्स पर ही भरोसा करते हैं, लेकिन अगर आपको पता चले कि वही स्वाद और उससे भी ज्यादा क्रिस्पी चिप्स आप घर पर सिर्फ 10 मिनट में बना सकते हैं, तो? सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक आसान रेसिपी ने लोगों की किचन में हलचल मचा दी है. खास बात ये है कि इसमें किसी खास या महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ती. बस आलू, थोड़ा तेल और कुछ बेसिक मसाले. इस रेसिपी में न सिर्फ चिप्स बनाना आसान है, बल्कि उसमें मिलने वाला “अंकल चिप्स” जैसा मसाला भी घर पर तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे ये सिंपल ट्रिक आपकी स्नैकिंग हैबिट को पूरी तरह बदल सकती है.

    घर पर चिप्स बनाना इतना आसान, शायद आपने सोचा भी नहीं होगा
    आजकल लोग हेल्दी और होममेड खाने की तरफ ज्यादा झुक रहे हैं, लेकिन स्नैक्स की बात आते ही हम अक्सर बाहर की चीजों पर निर्भर हो जाते हैं. यही वजह है कि ये फटाफट बनने वाली चिप्स रेसिपी लोगों को खूब पसंद आ रही है. इसमें सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर छील लिया जाता है. खास बात ये है कि छीलने के बाद आलू को दोबारा धोने की जरूरत नहीं होती, जिससे समय भी बचता है और मेहनत भी कम होती है. इसके बाद एक गीले कपड़े पर आलू को कद्दूकस या स्लाइसर से पतले-पतले काटा जाता है.

    सही स्लाइसिंग ही है क्रिस्पी चिप्स का राज
    यहां एक छोटी सी लेकिन जरूरी बात ध्यान रखने वाली है, अगर आप स्लाइस को बहुत तेजी से काटेंगे तो चिप्स पतली बनेगी और अगर धीरे-धीरे करेंगे तो मोटी. बेहतर रिजल्ट के लिए मीडियम स्पीड में स्लाइस करना सही रहता है.

    तलने का तरीका बदल देगा स्वाद
    अब बारी आती है चिप्स को तलने की. आमतौर पर लोग तेल बहुत ज्यादा गर्म कर लेते हैं, लेकिन इस रेसिपी में ऐसा नहीं करना है. मीडियम आंच पर चिप्स को धीरे-धीरे तलना है ताकि वो अंदर तक अच्छे से पक जाएं और पूरी तरह करारी बनें. एक दिलचस्प बात ये भी सामने आई है कि अगर आप ज्यादा मात्रा में आलू एक साथ डालते हैं, तो चिप्स और भी बेहतर बनती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वो एक-दूसरे से हल्की टेढ़ी-मेढ़ी हो जाती हैं, जिससे उनका टेक्सचर और मजेदार हो जाता है.

    छोटी गलती से बचें, वरना चिप्स रह जाएंगी नरम
    कई बार दो स्लाइस आपस में चिपक जाती हैं, जिससे बीच का हिस्सा ठीक से नहीं पकता. इसलिए तलते समय लगातार चलाते रहना जरूरी है.

    घर का बना ‘अंकल चिप्स’ मसाला बना देगा स्वाद दोगुना
    सिर्फ चिप्स बनाना ही नहीं, बल्कि उसमें डाला जाने वाला मसाला ही असली गेम चेंजर है. इस मसाले में आमचूर पाउडर, प्याज पाउडर, लहसुन पाउडर, काला नमक, सफेद नमक, चीनी, भुना जीरा, काली मिर्च, पुदीना पाउडर, अदरक पाउडर और हल्दी शामिल होते हैं. इन सभी को अच्छे से मिलाकर मिक्सी में चला लिया जाता है.

    हर बाइट में मिलेगा अलग लेवल का स्वाद
    जब ये मसाला गरम-गरम चिप्स पर छिड़का जाता है, तो उसका फ्लेवर बिल्कुल बाजार जैसी चिप्स जैसा महसूस होता है-बल्कि कई लोगों का कहना है कि इससे भी बेहतर.

    लोगों के बीच क्यों बन रही है ये रेसिपी ट्रेंड
    आज के समय में जहां हर कोई जल्दी और आसान रेसिपी चाहता है, वहां ये चिप्स बनाने का तरीका बिल्कुल फिट बैठता है. खासकर उन लोगों के लिए जो कम समय में कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं. कई यूजर्स का कहना है कि अब उन्होंने बाजार की चिप्स खरीदना लगभग बंद कर दिया है. घर पर बनी ये चिप्स ज्यादा फ्रेश, सस्ती और हेल्दी भी लगती हैं.

    अगर आप भी स्नैक्स लवर हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ये रेसिपी जरूर आजमाएं. कम समय, कम सामान और शानदार स्वाद-यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लगातार खुजली और सूखी त्वचा हो सकते हैं किडनी बीमारी के संकेत, जानिए किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

    June 19, 2026

    डॉक्टरों ने खोला बड़ा राज, मोबाइल फोन से लेकर सिरदर्द का असली सच, कैसे फैलता है ब्रेन ट्यूमर?

    June 14, 2026

    परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.