Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, कई जिलों में सड़क संपर्क टूटा…
    मुख्य समाचार

    गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, कई जिलों में सड़क संपर्क टूटा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना – बिहार में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। गंगा, गंडक, पुनपुन और दरधा समेत प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से राज्य के कई नए इलाके जलमग्न हो गए हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात तक पटना के गांधी घाट और मोकामा के हथीडा में गंगा के उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) को पार करने की आशंका जताई गई है।

    राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है।

    गंगा कई जगह खतरे के निशान से काफी ऊपर
    जलस्तर के आंकड़ों के अनुसार, दीघा में गंगा खतरे के निशान से 1.17 मीटर, गांधी घाट में 1.67 मीटर और हथीडा में 1.32 मीटर ऊपर बह रही थी। श्रीपालपुर में पुनपुन नदी 2.29 मीटर और कोलहाचक में दरधा नदी खतरे के निशान से 3.07 मीटर ऊपर दर्ज की गई।

    भागलपुर में पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़ा। इसके चलते नाथनगर, नौगछिया और पीरपैंती के दियारा इलाकों में दोबारा बाढ़ का पानी पहुंच गया। खेतों में खड़ी फसल और चारे का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है।

    खगड़िया और मधेपुरा में भी हालात चिंताजनक
    खगड़िया में गंगा खतरे के निशान से 1.01 मीटर ऊपर बह रही है। वहीं कोसी, बागमती और बूढ़ी गंडक के जलस्तर में भी बढ़ोतरी से बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।

    मधेपुरा के आलमनगर और चौसा प्रखंडों में बाढ़ से करीब एक लाख लोग प्रभावित बताए गए हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए प्रशासन ने 35 नावें तैनात की हैं।

    राघोपुर में रेलवे ट्रैक के पास कटाव
    वैशाली के राघोपुर में रेलवे लाइन के किनारे बना तटबंध लगभग पूरी तरह कट जाने से गंभीर कटाव और जमीन धंसने की घटनाएं सामने आई हैं। गंगा की मुख्य धारा रेलवे पटरियों के बेहद करीब पहुंच गई है। इससे करीब दो से तीन किलोमीटर के क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है।

    राघोपुर प्रखंड की सभी पंचायतें बाढ़ से प्रभावित बताई गई हैं। करीब 20 पंचायतों का मुख्य सड़क नेटवर्क से संपर्क टूट गया है, जिससे राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों की आवाजाही में परेशानी हो रही है।

    कई जिलों में सड़क संपर्क प्रभावित
    बाढ़ के पानी से कई जिलों में सड़क संपर्क बाधित हो गया है। पश्चिम चंपारण में योगापट्टी-छोटा चौमुख-सिसवा मंगलपुर मार्ग पर यातायात ठप है। यहां सड़क के ऊपर दो से तीन फीट पानी बह रहा है।

    समस्तीपुर के करीब दो दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में हैं और कई ग्रामीण सड़कें डूब गई हैं। पटना में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल पर भी यातायात प्रभावित हुआ है।

    तेज बहाव में बही वैकल्पिक सड़क
    बांका जिले में बरसंदा गांव के पास निर्माणाधीन पुल के लिए बनाई गई वैकल्पिक सड़क मिर्चनी नदी की तेज धारा में बह गई। वहीं सहरसा के कई गांवों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

    मुंगेर में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 36 सेंटीमीटर बढ़ा, जिससे निचले इलाकों में खतरा और बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव गतिविधियां तेज की जा रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…

    September 18, 2026

    कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस वॉलंटियर्स भगवा रंग की ड्रेस में होंगे तैनात,  89 लाख का टेंडर जारी

    September 16, 2026

    वकील को कोर्ट में नशे में आने और जज पर चिल्लाने के आरोप में सुनाई सजा, लगाया 2000 रुपये का जुर्माना

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.