Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मानवता की मिसाल: गोदरेज-रेडक्रॉस-बिलासा ग्रुप के सहयोग से सफल हुआ रक्तदान शिविर
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-पावर कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बीजापुर में माओवादियों का बंकर मिला, जहां बनते थे हथियार और था छिपने का ठिकाना
    छत्तीसगढ़

    बीजापुर में माओवादियों का बंकर मिला, जहां बनते थे हथियार और था छिपने का ठिकाना

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    माओवादियों
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजापुर (Bijapur News): छत्तीसगढ़ के बीजापुर में, कैम्प जीड़पल्ली से कोबरा 208 की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान, मुर्कराजगुटटा के जंगल पहाड़ी में माओवादियों द्वारा बनाए गए एक बंकर में छिपाए गए सामान का पता चला।

    माओवादियों ने कांक्रीट आरसीसी स्लैब से बने बंकरनुमा कक्ष में अपने सामान को छिपा कर रखा था। यह बंकरनुमा कमरा 20 बाय 08 फीट का था, जिसमें से 6 सोलर प्लेट, 6 जरकीन, 2 माओवादी वर्दी, और 2 सिलिंग पंखे बरामद हुए।

    कोबरा 208 की टीम ने इस इलाके में सर्चिंग के दौरान बंकर को नष्ट कर दिया। इससे पहले, कोमटपल्ली और तुमरेल के जंगलों में भी माओवादियों के हथियार बनाने के उपकरण, औजार, विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किए गए थे।

    सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के बटालियन कोर एरिया में लगातार गश्त और सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    बड़े माओवादियों के लिए बनाया गया था बंकर: यह बंकर माओवादियों के सबसे मजबूत अंडरग्राउंड सुरंगों में से एक था। सुकमा और बीजापुर की सीमा पर माओवादियों के बटालियन नंबर 1 के कोर जोन में यह बंकर स्थित था। बड़े माओवादी नेताओं, जैसे हिड़मा, को सुरक्षा देने और उनकी गतिविधियों को ड्रोन या यूएवी से बचाने के लिए यह बंकर बनाया गया था। पहले भी माओवादियों के कई अंडरग्राउंड बंकर मिल चुके हैं, लेकिन यह सीमेंट और ईंट से बना बंकर उनकी योजनाओं को ज्यादा सुरक्षित रखने के लिए था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मानवता की मिसाल: गोदरेज-रेडक्रॉस-बिलासा ग्रुप के सहयोग से सफल हुआ रक्तदान शिविर

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-पावर कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती

    August 8, 2026

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.