Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
    • सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
    • जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
    • भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»फरवरी को मंगल का कुंभ राशि में होगा गोचर, इन तीन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव
    धर्म आस्था

    फरवरी को मंगल का कुंभ राशि में होगा गोचर, इन तीन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फरवरी का महीना ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते हैं और उनके इस परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं तो किसी को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इस बार मंगल ग्रह 23 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. कुंभ राशि शनि की राशि मानी जाती है, इसलिए इस गोचर का असर थोड़ा गंभीर हो सकता है. मंगल का कुंभ राशि में गोचर होने से किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है और क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा. जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से.

    क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य जी
    ज्योतिषाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जब मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो शनि और मंगल की संयुक्त ऊर्जा कुछ राशियों के लिए भारी पड़ सकती है. मंगल को उग्र और तेज ग्रह माना जाता है, जबकि शनि को न्यायप्रिय लेकिन कठोर ग्रह कहा जाता है. जब ये दोनों एक साथ प्रभाव डालते हैं तो कुछ लोगों को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. विशेष रूप से तीन राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. मेष, तुला और कुंभ. इन राशियों के जातकों को इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है.

    इन तीन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत
    सबसे पहले बात करें मेष राशि की, तो इनके लिए यह समय मानसिक तनाव बढ़ाने वाला हो सकता है. काम का दबाव बढ़ सकता है और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने की संभावना रहेगी. ऐसे में धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी है. तुला राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है. किसी भी बड़े निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला लें. साथ ही, परिवार और कार्यस्थल पर अपने व्यवहार को संतुलित रखें, क्योंकि गलतफहमी की स्थिति बन सकती है.

    कुंभ राशि के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, क्योंकि मंगल उनकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं. इस दौरान मानसिक बेचैनी, वाद-विवाद और कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं. किसी भी बेवजह के विवाद में पड़ने से बचें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें.

    व्यापार करने वाले लोगों को भी विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है. साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पारदर्शिता बनाए रखें. किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.

    धैर्य और संयम से काम लें तो परेशानी से बच सकते हैं
    हालांकि यह समय पूरी तरह नकारात्मक नहीं है. अगरआप धैर्य, संयम और समझदारी से काम लेंगे तो बड़ी परेशानियों से बच सकते हैं. नियमित रूप से पूजा-पाठ करें, सकारात्मक सोच रखें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सही योजना और शांत मन से आप इस समय को भी सफलतापूर्वक पार कर सकते हैं.

    (अस्वीकरण;यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चातुर्मास 25 जुलाई से, तो फिर 12 जुलाई से ही क्यों बंद हो रहे मांगलिक कार्य?, चार माह क्या करें व क्या ना करें?

    July 5, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर क्या करें, क्या न करें? गुरु को क्या दें उपहार

    July 3, 2026

    हनुमान मंदिर जाने के 5 चमत्कारिक लाभ! दूर होगी हर बाधा

    June 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.