Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»अजरबैजान से झारखंड लाया गया खूंखार गैंगस्टर और लॉरेंस बिश्नोई का करीबी मयंक सिंह, कोर्ट में हुई पेशी : रिमांड पर लेगी झारखंड ATS
    क्राइम

    अजरबैजान से झारखंड लाया गया खूंखार गैंगस्टर और लॉरेंस बिश्नोई का करीबी मयंक सिंह, कोर्ट में हुई पेशी : रिमांड पर लेगी झारखंड ATS

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज झारखंड एटीएस की टीम खूंखार गैंगस्टर मयंक सिंह को रांची से रामगढ़ ले गई हैं. बता दें कि, आधी रात को अजरबैजान के बाकू में कैद मयंक सिंह को झारखंड ATS के हवाले कर दिया गया था. देर रात एयरपोर्ट पर प्रत्यर्पण की पूरी प्रक्रिया पूरी हुई थी. जिसके तुरंत बाद ही झारखंड एटीएस की टीम मयंक सिंह को लेकर फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुई थी और अब यहां रांची से उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रामगढ़ कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद झारखंड ATS उसे रिमांड पर लेगी.

    मालूम हो कि पिछले साल बाकू पुलिस ने मयंक सिंह को हिरासत में लिया था. तब से वह जेल में बंद था. मयंक सिंह इंटरपोल की रेड कॉर्नर नोटिस सूची में शामिल था और झारखंड का पहला ऐसा गैंगस्टर है जिसे विदेश से गिरफ्तार कर प्रत्यर्पित किया गया.

    झारखंड, राजस्थान और पंजाब में था खौफ

    मयंक सिंह का आपराधिक इतिहास काफी लंबा हैं. वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता था और बाद में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अपराधी अमन साहू के साथ मिलकर झारखंड में आतंक फैलाया. भारत से फरार होने से पहले उसने राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कई गंभीर अपराधों को अंजाम दिया.

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अमन साहू से रिश्ता

    पुलिस सूत्रों का कहना है कि मयंक सिंह का सीधा कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग और झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू से है। यही कारण है कि उसे पुलिस के लिए बड़ा खतरा माना जाता था। वो विदेश से भी अपने गुर्गों को निर्देश देता था और रंगदारी के लिए फोन कॉल्स करवाता था। इंटरपोल की मदद से झारखंड पुलिस ने पहले उसका लोकेशन ट्रैक किया। फिर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और सीबीआई की इंटरपोल शाखा के सहयोग से उसका प्रत्यर्पण संभव हो सका। कई महीनों की मेहनत और कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार पुलिस को सफलता मिली है।

    इंटरनेट कॉल से कारोबारी बनते थे शिकार

    भारत से बाहर रहने के बावजूद मयंक सिंह ने अपराध की अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी. वह कारोबारियों को इंटरनेट कॉल के जरिए धमकाकर वसूली करता था. उसका नाम आते ही कारोबारी बिना पुलिस को खबर दिए पैसा पहुंचा देते थे. सोशल मीडिया पर भी वह अपनी ताकत दिखाने में पीछे नहीं रहता था और अक्सर हथियारों से लैस तस्वीरें साझा करता था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.