Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी, रायपुर में 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला…
    • हैवानियत के दौरान चीखी थी मासूम, दरिंदे विनय ने पाइप से किया लहूलुहान; गाजियाबाद रेप केस में सनसनीखेज खुलासा
    • बलरामपुर में एक अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप,चीखने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण फिर जो हुआ…
    • छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ढाई वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्य
    • कर्नाटक के सीएम और उनकी 40 साल पुरानी दोस्त यज्दी रोडकिंग बाइक
    • लालू यादव को मिली राहत, चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार
    • ‘ नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई 90 फीसदी खत्म’ , US-Iran तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
    • पहलगाम आतंकी हमले के मामले में जम्मू की अदालत ने लश्कर चीफ हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट किया जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»मी ने प्रेमिका की बेटी को उतारा मौत के घाट, अटैची में बंद शव को…
    क्राइम

    मी ने प्रेमिका की बेटी को उतारा मौत के घाट, अटैची में बंद शव को…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नवांशहर –  नवांशहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक आशिक ने अपनी प्रेमिका की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को दिल यहां ही नहीं भरा और फिर उसने शव को अटैची में डालकर जंगलों में फैंक दिया। प्रेम संबंधों में अड़चन बन रही प्रेमिका की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का गला दबा कर हत्या करके शव को अटैची में बंद करके जंगलों में ले जाकर जलाने वाले महिला के प्रेमी को गिरफ्तार करके शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया है। 

    प्रेस वार्ता में एस.एस.पी. तुषार गुप्ता ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 2 जून को मृतक किशोरी की मां ने पुलिस के पास दी शिकायत में बताया था कि जब 29 मई को वह अपने काम पर गई हुई थी तो उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। इस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी थी। उन्होंने बताया कि उक्त जांच में संदिग्ध व्यक्ति गुरविन्दर सिंह उर्फ गुरप्रीत उर्फ गोप्पा पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव जाडली थाना बलाचौर का नाम सामने आने पर उक्त को पुलिस हिरास्त में लेकर जब पूछ पड़ताल की तो उसने स्वीकार किया कि उसने महिला की लड़की की 29 मई को जब वह किराए के घर में अकेली थी तो गला दबा कर हत्या कर दी तथा उसके शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए अटैची में बंद करके गढ़शंकर के गांव खुरालगढ के जंगलों में ले जाकर जला दिया।

    एस.एस.पी. ने बताया कि जले हुए शव का पिंजर पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी के मृतका किशोरी की मां के साथ प्रेम संबंध थे जिसके चलते आरोपी उनके घर में आता जाता था जिसे मृतका अच्छा नहीं समझती थी तथा इसी रंजिश के चलते आरोपी गोप्पा ने उसकी उस समय हत्या कर दी जब उसकी मां अपने काम पर गई थी तथा उसकी नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। एस.एस.पी.ने बताया कि मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने आरोपी भी मृतका की मां के साथ थाने आया था उस संबंधी पूछ पड़ताल करता रहा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी, रायपुर में 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला…

    July 14, 2026

    हैवानियत के दौरान चीखी थी मासूम, दरिंदे विनय ने पाइप से किया लहूलुहान; गाजियाबाद रेप केस में सनसनीखेज खुलासा

    July 14, 2026

    बलरामपुर में एक अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप,चीखने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण फिर जो हुआ…

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.