Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
    • छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नवाचारी उद्यम स्थापित कर रोजगार प्रदाता बनें युवाः डॉ. चंदेल
    • कृषि मंत्री श्री नेताम के सख्त निर्देश- रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान
    • मेरठ सांप कांड क्या था? मुस्कान-साहिल की तर्ज पर कोर्ट ने रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा
    • दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पुलिस हिरासत में, धारा 163 और अदालत की पुरानी शर्तों का दिया हवाला 
    • पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • मुंबई में गरबा देख भावुक हुई विदेशी लड़की, बोली- भारत छोड़ने के बाद इन पलों को बहुत याद करूंगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»पश्चिमी नौसेना कमान पहुंची छत्तीसगढ़ की मीडिया टीम, आईएनएस चेन्नई की क्षमताओं से हुई रूबरू
    छत्तीसगढ़

    पश्चिमी नौसेना कमान पहुंची छत्तीसगढ़ की मीडिया टीम, आईएनएस चेन्नई की क्षमताओं से हुई रूबरू

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: पुणे और मुंबई के प्रेस टूर पर आई छत्तीसगढ़ के पत्रकारों की टीम ने मुंबई स्थित भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया। इस दौरान पत्रकारों ने भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता, स्वदेशी युद्धपोत निर्माण, युद्धपोतों के रखरखाव और भारत की समुद्री शक्ति के विकास को करीब से समझा।

    दौरे के दौरान पत्रकारों को कोलकाता श्रेणी के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई का भ्रमण कराया गया। आईएनएस चेन्नई प्रोजेक्ट 15ए के तहत निर्मित तीन युद्धपोतों में तीसरा और अंतिम पोत है। इसका डिजाइन भारतीय नौसेना ने तैयार किया है और इसका निर्माण मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में किया गया। इसे नवंबर 2016 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

    पत्रकारों को युद्धपोत की परिचालन भूमिका, अत्याधुनिक युद्ध प्रणालियों और समुद्री अभियानों के दौरान इसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि आधुनिक विध्वंसक युद्धपोत समुद्री निगरानी, वायु रक्षा और सतही युद्ध अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आईएनएस चेन्नई की लंबाई लगभग 163 मीटर है और इसका विस्थापन करीब 7,500 टन है। इसमें चार गैस टर्बाइन इंजन लगे हैं, जो इसे 30 नॉट से अधिक की गति प्रदान करते हैं। युद्धपोत को रडार पर कम दिखाई देने के लिए विशेष स्टील्थ तकनीक के साथ डिजाइन किया गया है तथा इसमें आधुनिक सेंसर और हथियार प्रणालियां मौजूद हैं।

    पत्रकारों को समुद्री सुरक्षा तथा भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र के समुद्री मार्गों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। विशेष रूप से हॉर्मुज जलडमरूमध्य और इसके आसपास के समुद्री क्षेत्र की रणनीतिक अहमियत समझाई गई। पत्रकारों को बताया गया कि इन महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा, व्यापारिक जहाजों की आवाजाही और समुद्री सुरक्षा बनाए रखना भारतीय नौसेना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल है। क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली सुरक्षा चुनौतियों के बीच समुद्री निगरानी और जहाजों की सुरक्षा किस प्रकार सुनिश्चित की जाती है, इसकी भी जानकारी दी गई।

    दौरे के दौरान पत्रकारों ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड स्थित ड्राई डॉक का भी भ्रमण किया। यहां उन्हें बताया गया कि समुद्र में लंबे समय तक परिचालन के बाद युद्धपोतों के रखरखाव, निरीक्षण, मरम्मत और रिफिट के लिए ड्राई डॉक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ड्राई डॉक में जहाज को पानी से बाहर लाकर उसके उस हिस्से का भी निरीक्षण और रखरखाव किया जाता है, जो सामान्य परिचालन के दौरान हमेशा पानी के भीतर रहता है। इसमें जहाज का अंडरवाटर हुल, प्रोपल्शन सिस्टम तथा पानी के नीचे स्थित अन्य महत्वपूर्ण प्रणालियां शामिल होती हैं।

    पत्रकारों को मुंबई स्थित नौसेना के बड़े ड्राई-डॉकिंग बुनियादी ढांचे की कार्यप्रणाली और इसकी तकनीकी जटिलताओं से भी अवगत कराया गया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि बड़े युद्धपोतों और विमानवाहक पोतों के रखरखाव के लिए अत्याधुनिक ड्राई डॉक किस प्रकार महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना के रूप में काम करते हैं।

    मीडिया टीम ने नौसेना पोत संग्रहालय का भी दौरा किया। यहां पत्रकारों को भारत में नौसैनिक पोतों के विकास और भारतीय नौसेना के इतिहास की जानकारी दी गई। संग्रहालय में विभिन्न कालखंडों से संबंधित पोतों, नौसैनिक तकनीक, डिजाइन, हथियार प्रणालियों और समुद्री अभियानों से जुड़े ऐतिहासिक पहलुओं को प्रदर्शित किया गया है। इन प्रदर्शनों के माध्यम से पत्रकारों ने भारत की नौसैनिक क्षमता के क्रमिक विकास और स्वदेशी युद्धपोत निर्माण की यात्रा को समझा।

    पश्चिमी नौसेना कमान का यह दौरा पत्रकारों के लिए भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोतों की परिचालन भूमिका से लेकर युद्धपोतों के रखरखाव, ड्राई डॉक की तकनीकी कार्यप्रणाली और भारत की समुद्री शक्ति के ऐतिहासिक विकास को एक साथ समझने का अवसर रहा।

    छत्तीसगढ़ की मीडिया टीम महाराष्ट्र के प्रेस टूर पर है, जिसके दौरान पत्रकारों को देश के महत्वपूर्ण संस्थानों, तकनीकी सुविधाओं और रणनीतिक प्रतिष्ठानों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात

    October 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 16, 2026

    खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नवाचारी उद्यम स्थापित कर रोजगार प्रदाता बनें युवाः डॉ. चंदेल

    October 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.