Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
    • छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नवाचारी उद्यम स्थापित कर रोजगार प्रदाता बनें युवाः डॉ. चंदेल
    • कृषि मंत्री श्री नेताम के सख्त निर्देश- रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान
    • मेरठ सांप कांड क्या था? मुस्कान-साहिल की तर्ज पर कोर्ट ने रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा
    • दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पुलिस हिरासत में, धारा 163 और अदालत की पुरानी शर्तों का दिया हवाला 
    • पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • मुंबई में गरबा देख भावुक हुई विदेशी लड़की, बोली- भारत छोड़ने के बाद इन पलों को बहुत याद करूंगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामला : आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी
    मुख्य समाचार

    मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामला : आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बौंसी | मंदार पर्वत पर युवती के साथ कथित छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दर्ज प्राथमिकी के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है. हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी, बौंसी एसडीपीओ और बौंसी थानाध्यक्ष की टीम ने आधे दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. हिरासत में लिए गए लोगों में कुछ नाबालिग भी बताए जा रहे हैं. पुलिस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है.

    आईजी और एसपी ने की मामले की समीक्षा

    मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को आईजी विवेक कुमार और बांका एसपी अमितेश कुमार ने बौंसी पुलिस अनुमंडल कार्यालय में करीब एक घंटे तक मामले की समीक्षा की. इस दौरान अधिकारियों ने अब तक हुई पुलिस कार्रवाई, वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी ली. अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामले में तेजी से कार्रवाई करने को कहा. मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है.

    संदिग्धों से पूछताछ, गिरफ्तारी के लिए कई टीमों की छापेमारी

    सूत्रों के अनुसार, पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज में जिन आरोपितों के नाम का उल्लेख किया गया है, उनमें मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. एसआईटी के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान की जानकारी जुटा रही है.

    वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज हुई प्राथमिकी

    मामले में वायरल वीडियो के आधार पर बौंसी थाना के अलावा साइबर थाना में भी अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के स्रोत और उसके प्रसार की भी जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वीडियो सबसे पहले कहां से प्रसारित हुआ और इसके प्रसार में किन लोगों की भूमिका रही. जांच के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

    मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर टिकी नजर

    वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मेरठ सांप कांड क्या था? मुस्कान-साहिल की तर्ज पर कोर्ट ने रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा

    October 16, 2026

    दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पुलिस हिरासत में, धारा 163 और अदालत की पुरानी शर्तों का दिया हवाला 

    October 16, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल – मुख्यमंत्री श्री साय

    October 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.