Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर
    • दिल्ली में आज होगा कॉकरोच जनता पार्टी का दूसरा बड़ा प्रदर्शन, सोनम वांगचुक भी होंगे शामिल
    • स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग: जिंदगी में जीवंतता का समावेश
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»फिर जल उठा बांग्लादेश! सड़कों पर लाखों प्रदर्शनकारी
    अंतर्राष्ट्रीय

    फिर जल उठा बांग्लादेश! सड़कों पर लाखों प्रदर्शनकारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ढाका-युवा नेता हादी की हत्या को लेकर बांग्लादेश के कई शहरों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी की जा रही है. दंगाईयों ने ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर रहमान के पैतृक घर को दोबारा आग लगा दी है. कई मीडिया आउटलेट्स को निशाना बनाया गया है.

    बांग्लादेश में एक बार भी बवाल बढ़ता दिख रहा है. गुरुवार देर रात से ही ढाका से लेकर दूसरे शहरों में प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं. प्रदर्शन के दौरान बड़े स्तर पर सरकारी संपत्तियों को भी आग के हवाले किया है. ढाका की सड़कों पर प्रदर्शनकारी लाखों की संख्या में उतर चुके हैं. प्रदर्शनकारी अपने युवा नेता उस्मान हादी की मौत से गुस्से में हैं. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों का हुजूम ठाका एयरपोर्ट के बाहर भी पहुंच चुका है, जहां अब से कुछ देर बाद ही युवा नेता उस्मान हादी का शव लाया जाना है. एयरपोर्ट के बाहर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ देखते हुए एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. अपने नेता हादी के समर्थन में ढाका की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है. 

    युवा नेता हादी की हत्या को लेकर बांग्लादेश के कई शहरों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी की जा रही है. दंगाईयों ने ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर रहमान के पैतृक घर को दोबारा आग लगा दी है. कई मीडिया आउटलेट्स को निशाना बनाया गया है. इस बीच कुछ ऐसे संगठन, राजनीतिक दल, नेता और दूसरे प्लेयर्स भी हैं जो इस मौके का इस्तेमाल करके भारत को निशाना बनाना चाहते हैं.ये संगठन भारत-विरोधी नैरेटिव को हवा दे रहे हैं. बांग्लादेश के चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग के बाहर भी हिंसा देखने को मिली है. यहां कम से कम चार लोग घायल हुए हैं जिसमें 2 पुलिस वाले भी हैं. यहां बड़े पैमाने पर सेना की तैनाती करनी पड़ी है.

    बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बीच ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. पहले उस व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की गई और फिर उसके शव को पेड़ पर लटकाकर उसे आग के हवाले कर दिया गया. मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने हिंदू व्यक्ति की हत्या की निंदा की है और शांति की अपील करते हुए बयान जारी किया है.बांग्लादेश सरकार की तरफ से कहा गया कि सरकार मैमनसिंह में एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या की भी कड़ी निंदा करती है. कहा गया है कि नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    भारत मे बिना अपॉइंटमेंट कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला कहाँ अमेरिका कुछ सीखो…

    June 19, 2026

    इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.