Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»89 करोड़ के वाल्मीकि निगम घोटाले को लेकर सियासी घमासान तेज, दबाव के बीच मंत्री बी नागेंद्र ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
    राष्ट्रीय

    89 करोड़ के वाल्मीकि निगम घोटाले को लेकर सियासी घमासान तेज, दबाव के बीच मंत्री बी नागेंद्र ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेीपी के लगातार दवाब के बीच शिवकुमार सरकार में मंत्री बी नागेंद्र ने बुधवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की पेशकश की है। दरअसल, लंबे समय से बीजेपी नागेंद्र को कैबिनेट से हटाने की मांग कर रही थी। विपक्षी दल ने मंत्री नागेंद्र पर कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में करीब 89 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं में भूमिका के आरोप लगाए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की पेशकश के बाद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने फिलहाल उन्हें इंतजार करने को कहा है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर सीएम शिवकुमार पार्टी आलाकमान से चर्चा करेंगे।

    लेखा अधिकारी की मौत के बाद सामने आया था मामला

    बता दें कि मई 2024 में वाल्मीकि निगम में कथित घोटाले का मामला सामने आया था, जब निगम के लेखा अधिकारी चंद्रशेखरन पी की मौत हो गई थी। उन्होंने एक पत्र भी लिखा था, जिसमें फंड के अनधिकृत ट्रांसफर का आरोप लगाया गया था।

    जांच में सामने आई बात

    बाद में इसकी जांच हुई तो सामने आया कि निगम के बैंक खातों से बड़ी रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई थी। इस मामले के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया। बीजेपी ने इसको लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा और मंत्री बी नागेंद्र के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। हालांकि नागेंद्र ने विवाद बढ़ने के बाद जून 2024 में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, बाद में 3 अगस्त को मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व में उन्हें फिर से मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया।

    बीजेपी की पदयात्रा से पहले बढ़ा दबाव

    नागेंद्र का इस्तीफे का प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब कर्नाटक बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ 10 दिवसीय पदयात्रा का ऐलान किया है। यह यात्रा 1 सितंबर से रायचूर से शुरू होकर 10 सितंबर को बल्लारी में समाप्त होगी। करीब 200 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी करेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा है कि इस अभियान के दौरान किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी, आरक्षण से जुड़े मुद्दों और भर्ती में कथित भ्रष्टाचार के साथ-साथ बी नागेंद्र को दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत: एम्स के आईसीयू में भर्ती

    September 7, 2026

    यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में इलेक्शन का काउंटडाउन, फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

    September 7, 2026

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के वोट को लेकर उठे सवाल, पाकिस्तान ने कश्मीर पर उगला जहर; नई दिल्ली ने दिया करारा जवाब

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.