Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र
    • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
    • रायपुर में साधुओं का चोला ओढ़कर ठगी,पूजा के नाम पर 15 तोला सोना और नकदी ले उड़े फर्जी बाबा, जांच में जुटी पुलिस…
    • राजधानी रायपुर में प्रेमिका से बात करने पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार
    • गया जी पहुंचीं स्मिता ठाकरे, शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ,पिता मधुकर चित्रे और सास की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान…
    • आजीविका की नई भोर,बिहान योजना ने बदली गीता की दुनिया
    • वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी :- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»AI कैमरे का कमाल:बिना हेलमेट पीछे बैठने का कटा चालान पर पीछे तो कोई नहीं,युवक ने पकड़ी AI ट्रैफिक कैमरे की गलती…
    अजब गजब

    AI कैमरे का कमाल:बिना हेलमेट पीछे बैठने का कटा चालान पर पीछे तो कोई नहीं,युवक ने पकड़ी AI ट्रैफिक कैमरे की गलती…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Viral News: जब से दुनिया में AI का दौर आया है, तब से एक से बढ़कर एक क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. AI ने काफी हद तक लोगों के जीवन को आसान भी बनाया है. पर कभी कभी यही AI इंसानों के लिए गलत खतरा हो रहा है. लोग अक्सर कहते भी हैं, आदमी की तरह परफेक्ट होने में AI को बहुत समय लगेगा. कुछ लोग तो टेक्नोलॉजी व AI को एक तरह से इंसानों के लिए खतरा भी बताते हैं. इस बीच बेंगलुरु (Bengaluru) के एक युवक ने AI ट्रैफिक सिस्टम पर सवाल उठाते हुए AI कैमरे की बड़ी गलती को उजागर किया है.

    AI ट्रैफिक सिस्टम पर उठाए सवाल

    बेंगलुरु के युवक सौविक दत्ता (Souvik Dutta) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उसने बेंगलुरु में AI ट्रैफिक सिस्टम पर सवाल उठाते हुए बड़ी बात कही है. युवक ने AI- बेस्ड ट्रैफिक उल्लंघन का पता लगाने की तकनीक पर सवाल खड़े किए हैं.

    पत्नी की बाइक चला रहा था युवक

    युवक बीते 15 सितंबर को बेंगलुरु में हेब्बल से टिन फ़ैक्ट्री जाने वाली सड़क पर बाइक चला रहा था. उसने बाकायदा हेलमेट भी पहन रखा था. उसने बताया कि बाइक उसकी पत्नी की है. पर जब वह अपने घर पहुंचा तो पता चला कि उसकी पत्नी को बिना हेलमेट बाइक पर पीछे बैठने का चालान मिल गया. बेंगलुरु के युवक ने एक्स पर बताया कि वह बैंगलुरु में अपनी पत्नी की टू-व्हीलर अकेले चला रहा था. इस दौरान उसकी पीठ पर गिटार टंगा हुआ था.

    बिना हेलमेट पीछे बैठने का कटा चालान

    पर AI को क्या… बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर में लगाए AI कैमरे ने सौविक के पीठ पर टंगे गिटार को बिना हेलमेट पहने पीछे बैठा आदमी समझ लिया और सीधे बाइक पर बिना हेलमेट पीछे बैठना का चालान काट दिया. जब घर जाने पर AI कैमरे की गलती के चलते फर्जी चालान के बारे में पता चला तो उसने बेंगलुरु ट्रैफिक को एक्स पर टैग करते हुए चालान को रद्द करने की मांग की. उसने कहा कि AI-बेस्ड ट्रैफिक उल्लंघन का पता लगाने वाली तकनीक का यही हाल है. 

    सौविक के एक्स पर पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक एक्स यूजर ने लिखा, “ट्रैफ़िक कैमरों से अक्सर ऐसी गलतियां होती हैं. नंबर का गलत मैच होना भी एक आम समस्या है. मैं उस रास्ते पर गया भी नहीं था, फिर भी मेरा चालान कट गया. एक ही जवाब है, पेमेंट करने की चिंता न करें.” एक अन्य यूजर रोशन ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे पीछे बैठने वाले के लिए हेलमेट नहीं दिख रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश में ब्रिज पर खड़े होकर रोने वाली महिला ने 4 महीने बाद बताया कारण, लोग बोले- ‘वो मिल गया जिसकी तलाश थी’

    October 1, 2026

    गाड़ी पर लिखी थी पुलिस पर उतरने वाले ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लगे पौधे ही चुरा लिए वीडियो वायरल…

    September 30, 2026

    जिसे Google ने नहीं चुना, वही YouTube पर बनी स्टार, वायरल हुई ‘लूजर’ से ‘लकी’ बनने की कहानी

    September 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.