Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र
    • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
    • रायपुर में साधुओं का चोला ओढ़कर ठगी,पूजा के नाम पर 15 तोला सोना और नकदी ले उड़े फर्जी बाबा, जांच में जुटी पुलिस…
    • राजधानी रायपुर में प्रेमिका से बात करने पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार
    • गया जी पहुंचीं स्मिता ठाकरे, शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ,पिता मधुकर चित्रे और सास की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान…
    • आजीविका की नई भोर,बिहान योजना ने बदली गीता की दुनिया
    • वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी :- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»जिसे Google ने नहीं चुना, वही YouTube पर बनी स्टार, वायरल हुई ‘लूजर’ से ‘लकी’ बनने की कहानी
    अजब गजब

    जिसे Google ने नहीं चुना, वही YouTube पर बनी स्टार, वायरल हुई ‘लूजर’ से ‘लकी’ बनने की कहानी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Viral Video: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर निधि कंवर ने एक वीडियो के जरिए अपने ‘लूजर’ से ‘सबसे लकी’ बनने की कहानी शेयर की है, जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 3 मिनट के इस वीडियो में निधि बताती हैं कि वे स्कूल टाइम से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं. 10th में उनके 90% और 12th में 95% परसेंट नंबर्स आए थे. इसी वजह से उन्हें एक बढ़िया इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिल गया, जहां से उन्हें बेंगलुरु में 80 हजार रुपये महीना की इंटर्नशिप मिल गई. यह सब देखकर परिवार वालों को लगने लगा था कि उनकी लाइफ सेट हो गई है, लेकिन तभी समय बदल गया.

    ‘9 महीने तक कोई नौकरी नहीं मिली’

    निधि बताती हैं, ‘इंटर्नशिप खत्म होने के बाद मुझे 9 महीने तक नौकरी नहीं मिली. मैं लगातार कोशिश करती रही, लेकिन मुझे किसी ने काम नहीं दिया. लास्ट इंटरव्यू मैंने गूगल में दिया था. ऐसा लगा था कि मैं यहीं के लिए बनी हूं और आसानी से सिलेक्ट हो जाऊंगी,  लेकिन कंपनी ने मुझे रिजेक्ट कर दिया. धीरे-धीरे मेरा सब्र टूटने लगा और मैं डरने लगी. मैं 6 महीने तक घर से बाहर नहीं निकली. लोगों से बात करना बंद कर दिया. फिर एक दिन मेरी दादी का फोन आया. उन्होंने कहा- ‘बाबू तू बहुत बड़़ा सपना देख रही है, कुछ छोटा भी मिल जाए तो देख ले.’ उस दिन मुझे लगा कि शायद मेरे सपने बहुत बड़े हैं.

    ‘AM I A Looser’ से शुरू हुआ नया सफर

    अगले दिन निधि ने यूट्यूब पर चैनल बनाया और पहला वीडियो अपलोड किया- जिसका टाइटल था- ‘Am I A Looser’. निधि ने बताया, ‘मैं लोगों के सवालों से डरने लगी थी. फिर मैंने सोचा कि कौन हैं ये लोग? और कब तक मैं इस तरह से जियूंगी? इनका सामना करना पड़ेगा. इसीलिए मैंने ये वीडियो बनाई थी. इसके बाद मैंने इंस्टाग्राम पर भी अपने वीडियोज डाले. अब 1 साल के अंदर मेरे 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए. अब मुझे लगता है कि मैं दुनिया की सबसे लकी इंसान हूं. मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है, उसके पीछे कुछ ना कुछ अच्छी वजह है. इस एक साल में मेरा नजरिया पूरी तरह से बदल गया है. अब मैं फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट भी हूं और खुश भी. जो सफलता मुझे गूगल में नौकरी करके चाहिए थी वो मुझे यूट्यूब से मिल गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश में ब्रिज पर खड़े होकर रोने वाली महिला ने 4 महीने बाद बताया कारण, लोग बोले- ‘वो मिल गया जिसकी तलाश थी’

    October 1, 2026

    गाड़ी पर लिखी थी पुलिस पर उतरने वाले ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लगे पौधे ही चुरा लिए वीडियो वायरल…

    September 30, 2026

    AI कैमरे का कमाल:बिना हेलमेट पीछे बैठने का कटा चालान पर पीछे तो कोई नहीं,युवक ने पकड़ी AI ट्रैफिक कैमरे की गलती…

    September 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.