Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी में खुलेगा सैनिक स्कूल: युवाओं को मिलेगी नई दिशा,रक्षा मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव…
    • गर्मी को धो डाला, जुगाड़ पड़ा भारी;शादियों में बहुत तरह की तैयारियां देखी पर कभी बारात में चलता फिरता एयर कूलर देखा …
    • विशेष लेख-हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    • नए ज़िम्मेदार ऑनलाइन गेमिंग इकोसिस्टम का निर्माण-श्री एस. कृष्णन
    • बड़ी खुशखबरी:10 लेन टनल और 132 मीटर ऊंचा ब्रिज! खतरनाक रास्ता अब बनेगा सबसे आसान, 1 मई को ‘मिसिंग लिंक’ का होगा उद्घाटन
    • छत्तीसगढ़:राज्यपाल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    • दूरस्थ बिनागुंडा गांव से मरीज को कठिन हालात में पहुंचाया गया अस्पताल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»बाबा बालक नाथ का चमत्कार! 3 बेटियों के पिता की पुत्र  से भर दी झोली, मन्नत पूरी होने पर अमृतसर का परिवार शाहतलाई पहुंचा
    मुख्य समाचार

    बाबा बालक नाथ का चमत्कार! 3 बेटियों के पिता की पुत्र  से भर दी झोली, मन्नत पूरी होने पर अमृतसर का परिवार शाहतलाई पहुंचा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शाहतलाई –  उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। यहां पंजाब के अमृतसर जिले से आए एक श्रद्धालु की पुत्र प्राप्ति की मन्नत पूरी हुई है, जिसके बाद पूरा परिवार बाबा जी का आभार जताने नवजात शिशु के साथ मंदिर पहुंचा।

    जानकारी के मुताबिक पंजाब के अमृतसर जिले के गांव चाचू वाली के रहने वाले सुखदेव सिंह की पहले तीन बेटियां हैं। बेटे की चाह में सुखदेव ने बीते साल शाहतलाई स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन किए थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारी सरवण कुमार शर्मा के माध्यम से पुत्र प्राप्ति के लिए विशेष अरदास करवाई थी। परिवार का कहना है कि बाबा जी की कृपा से करीब एक महीने पहले उनके घर बेटे का जन्म हुआ, जिससे पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

    मन्नत पूरी होने पर सुखदेव सिंह अपने पूरे परिवार और एक माह के नवजात शिशु को लेकर शाहतलाई मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा जी के दरबार में शीश नवाया और कोटि-कोटि धन्यवाद किया। परिवार ने इसे बाबा जी का चमत्कार बताते हुए अपनी गहरी आस्था प्रकट की।

    सच्चे मन से की गई प्रार्थना होती है स्वीकार : पुजारी
    इस संबंध में मंदिर के पुजारी सरवण कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने ही इस श्रद्धालु परिवार की अरदास करवाई थी, जो अब बाबा जी की कृपा से पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बाबा बालक नाथ सच्चे मन से की गई हर प्रार्थना को सुनते हैं और अपने भक्तों की झोलियां खुशियों से भर देते हैं। गौरतलब है कि मंदिर में मन्नत पूरी होने के ऐसे वाकये श्रद्धालुओं के विश्वास को और मजबूत करते हैं, जिससे दूर-दराज से लोग यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर खींचे चले आते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूरस्थ बिनागुंडा गांव से मरीज को कठिन हालात में पहुंचाया गया अस्पताल

    April 29, 2026

    IPS की नौकरी छोड़ लड़ा गुजरात निकाय चुनाव, BJP की लहर के बावजूद हारे मनोज

    April 29, 2026

    कटनी में 163 नाबालिग बच्चों की मानव तस्करी के मामले ने पकड़ी तूल

    April 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.