Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्वेता तिवारी ने CJP पर साधा निशाना? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उठाया सवाल- ‘पंजाब में आंदोलन कब होगा’
    • BSNL का सबसे सस्ता भारत फाइबर प्लान! 700GB डेटा, Unlimited Calling…
    • सावन में वृंदावन-गोवर्धन की यात्रा क्यों मानी जाती है सबसे शुभ? जानिए धार्मिक मान्यता
    • 100 साल से पुराना है ये रेलवे स्टेशन! इस कोने में जाकर खत्म हो जाती है रेल की पटरी, कभी पाकिस्तान जाती थी ट्रेन
    • ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री साय
    • शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला : वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • पुसबाका को मिली डिजिटल कनेक्टिविटी की सौगात
    • ‘खत्म हो रही हैं अमेरिका की मिसाइलें’, रिपोर्ट में दावा ; ट्रंप ने ईरान पर हमला रोकने के लिए कहा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप 8 में नहीं बना सकीं जगह।
    अंतर्राष्ट्रीय

    थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप 8 में नहीं बना सकीं जगह।

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    72वें मिस वर्ल्ड 2025 का भव्य समापन शनिवार को हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ. थाईलैंड की 21 वर्षीय मॉडल ओपल सुचाता चुआंगस्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज अपने नाम किया. इस सौंदर्य प्रतियोगिता में 108 देशों की प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया, लेकिन भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप 8 में जगह नहीं बना पाईं. इथियोपिया की हस्सेट डेरेजे अदमासु को रनर-अप घोषित किया गया.

    कौन हैं ओपाल सुचाता चुआंगश्री?
    सुचाता चुआंगश्री का जन्म 20 सितंबर 2003 में थाईलैंड में हुआ था. ये थाई मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटलहोल्डर भी रह चुकी हैं. मिस वर्ल्ड बनने वाली ये पहली थाई महिला हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए ये क्राउन जीता. इससे पहले ये ‘मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2024’ भी रह चुकी हैं. 

    नंदिनी गुप्ता ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सामाजिक मुद्दों पर समझदारी के साथ न सिर्फ जजेस का ध्यान खींचा, बल्कि करोड़ों भारतीयों का दिल भी जीता. उनकी स्माइल, ग्रेस और बुद्धिमत्ता उन्हें भीड़ से अलग बनाती थी.

    यह पल नंदिनी और उनके फैंस दोनों के लिए भावुक है. हालांकि ताज नंदिनी के सिर नहीं सजा, लेकिन उन्होंने पूरी दुनिया में भारत की प्रतिभा और संस्कृति की झलक जरूर दिखाई. सोशल मीडिया पर नंदिनी के समर्थन में ढेरों पोस्ट्स आ रही हैं. फैंस कह रहे हैं कि “ताज भले ही न मिला हो, लेकिन हमारे दिलों की क्वीन नंदिनी ही हैं.”

    बता दें कि नंदिनी गुप्ता का जन्म 13 सितंबर 2003 को राजस्थान के कोटा शहर में हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की. वर्तमान में वह मुंबई स्थित लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं. साल 2023 में उन्होंने पहले फेमिना मिस राजस्थान का खिताब जीता. इसी साल उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का ताज भी अपने नाम किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘खत्म हो रही हैं अमेरिका की मिसाइलें’, रिपोर्ट में दावा ; ट्रंप ने ईरान पर हमला रोकने के लिए कहा

    July 26, 2026

    अमेरिकी टेक कंपनियों पर भारी जुर्माने के बदले भुगतना होगा अंजाम, लगेगा भारी टैरिफ, ट्रंप की यूरोप को सीधी चेतावनी

    July 25, 2026

    ट्रंप ने 60 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 12.5% तक वसूलेगा टैक्स; भारत को थोड़ी राहत

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.