Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…
    • विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल
    • परमाणु ऊर्जा से चलेगा ट्रंप के सम्मान में बनाया जा रहा जंगी जहाज, अत्याधुनिक हथियारों से होगा लैस
    • अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज
    • क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने
    • सोना-चांदी हुआ महँगा, केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% तक बढ़ाया
    • TCS कांड में मुख्य आरोपी निदा खान की मदद करने वाले AIMIM पार्षद के ठिकानों पर चला बुलडोजर
    • मालिक से नाराज ड्राइवर बना ‘लुटेरा’, बेटे के साथ मिलकर रची 18 लाख लूट की साजिश, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»शादी के 3 महीने बाद ही मोनिका ने लगा लिया मौत को गले,वीडियो में कहा मर्जी से दे रही हु जान…
    मुख्य समाचार

    शादी के 3 महीने बाद ही मोनिका ने लगा लिया मौत को गले,वीडियो में कहा मर्जी से दे रही हु जान…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित घोड़ी बछेड़ा गांव में तीन महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय मोनिका नागर की संदिग्ध मौत के मामले में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है. घटना के चार दिन बाद मोन‍िका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उसकी मौत से ठीक पहले का बताया जा रहा है.

    मोनिका नागर का वीडियो

    करीब 6 मिनट 13 सेकंड के इस वीडियो में मोनिका नागर अत्यंत व्यथित नजर आ रही हैं. वीडियो की शुरुआत में वह अपनी मर्जी से यह कदम उठाने की बात कहती हैं,हालांकि उसका रोता हुआ चेहरा और बातें मानसिक पीड़ा को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं. वीडियो में फांसी लगाने तक के विचलित करने वाले दृश्य रिकॉर्ड हुए हैं.  

    परिजनों के गंभीर आरोप: हत्या या आत्महत्या?

    भले ही वीडियो में मोनिका आत्महत्या की बात कह रही हैं, लेकिन उनकी मां और मायके पक्ष ने इसे सोची-समझी साजिश और हत्या करार दिया है. मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति अनुज चौहान समेत सात लोगों के खिलाफ पीट-पीटकर हत्या करने और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. मृतका के परिजनों का आरोप है कि अनुज ने मोनिका को प्रेम जाल में फंसाया था और बाद में करोड़ों की संपत्ति के लालच में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा.

    मोन‍िका-अनुज ने क‍िया प्रेम व‍िवाह 

    दादरी पुलिस के अनुसार, मोनिका और अनुज ने करीब तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन विवाह के बाद से ही दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद रहता था. 7 मई 2026 को मोनिका ने अपने भाई को फोन कर ससुराल वालों द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी. जब परिजन घोड़ी बछेड़ा गांव पहुंचे, तो उन्हें मोनिका मृत अवस्था में मिली. आरोप है कि बाद में शव को सड़क किनारे संदिग्ध हालत में जलाने का प्रयास भी किया गया.

    दादरी पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी पति अनुज चौहान को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस अब इस नए वीडियो साक्ष्य की प्रमाणिकता की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या मोनिका को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था या यह मामला सुनियोजित हत्या का है.

    दादरी पुलिस ने बताया कि मृतका की मौत के बाद परिजनों के द्वारा मृतका के शव को  शमशान घाट से अलग जलने की कोशिश की गई थी, इस मामले में मृतका की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ है, आरोपी पति गिरफ्तार हुआ है और आगे की जांच पड़ता चल रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र

    May 12, 2026

    बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…

    May 12, 2026

    विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.