Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मानसून अपडेट: छत्तीसगढ़ में छाया बादलों का साया, बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    छत्तीसगढ़

    मानसून अपडेट: छत्तीसगढ़ में छाया बादलों का साया, बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    मानसून अपडेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर (Monsoon Update):
    छत्तीसगढ़ में मानसून के औपचारिक आगमन से पहले ही बादलों ने डेरा डाल लिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मंगलवार से छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर वज्रपात और भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। खासतौर पर बस्तर संभाग के जिले, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।

    रायपुर मौसम पूर्वानुमान:
    राजधानी रायपुर में 27 मई को आसमान सामान्यतः मेघाच्छन्न रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    मानसून की तैयारी और सिस्टम की स्थिति:
    दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले तीन दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है।
    इस दौरान मराठवाड़ा क्षेत्र में बने कम दबाव क्षेत्र में मध्य क्षोभमंडल तक चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है, जो दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुका हुआ है। इसके अलावा, पूर्व-मध्य अरब सागर से तटीय आंध्रप्रदेश तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) भी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में भी मंगलवार के आसपास एक नया कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…

    May 14, 2026

    घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान

    May 14, 2026

    10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.