Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»खेतों और जंगल में मिले मोर्टार शैल व ग्रेनेड
    मुख्य समाचार

    खेतों और जंगल में मिले मोर्टार शैल व ग्रेनेड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजौरी, : जिला राजौरी में मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर पुराने जंग लगे विस्फोटक मिलने से सुरक्षा एजैंसियां सतर्क हो गईं। कोटरंका क्षेत्र में एक पुराना मोर्टार शैल बरामद हुआ, जबकि दरहाल के थन्नामंग इलाके में खेत की जुताई के दौरान एक जंग लगा ग्रेनेड मिला। वहीं सुचेतगढ़ सैक्टर के सीमांत गांव नई बस्ती क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक जंग लगा मोर्टार शैल मिलने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। तीनों स्थानों पर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने पहुंचकर विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर बड़ा हादसा टाल दिया।

    जानकारी के अनुसार पहली घटना कोटरंका क्षेत्र में सामने आई, जहां जंगलात विभाग के गार्ड रूम के पास एक नाले के किनारे संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर स्पैशल ऑप्रेशन ग्रुप को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एस.ओ.जी. टीम ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की, जिसमें वहां एक पुराना जंग लगा मोर्टार शेल बरामद हुआ। इसके बाद अतिरिक्त सुरक्षा टीमें भी मौके पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र की तलाशी ली गई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बरामद मोर्टार शेल को सावधानीपूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया है।

    वहीं दूसरी घटना दरहाल थाना क्षेत्र के थन्नामंग के मीर मोहल्ला में हुई। यहां मुहम्मद कबीर पुत्र शम्स दीन खेत में जुताई कर रहे थे, तभी उन्हें जमीन के भीतर एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। नजदीक जाकर देखने पर वह ग्रेनेड जैसी प्रतीत हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच में बरामद वस्तु एक पुराना जंग लगा ग्रेनेड निकला, जिसे बाद में सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।

    वहीं सुचेतगढ़ सैक्टर के सीमांत गांव नई बस्ती क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक जंग लगा मोर्टार शैल मिलने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे सरवन सिंह पुत्र घनाचंद निवासी नई बस्ती सुचेतगढ़ के खेतों में संदिग्ध मोर्टार शेल पड़ा मिला। घटना की सूचना बी.एस.एफ. 165 बटालियन द्वारा थाना आर.एस.पुरा को दी गई, जिसके बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते (बी.डी.एस.) को मौके पर बुलाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजैंसियां मौके पर पहुंच गईं तथा इलाके को सुरक्षित कर लिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.