Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?
    खानपान-सेहत

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय घरों में रोटी हमारे मील का अहम हिस्सा है. लेकिन आज की भादौड़ भरी जिंदगी और समय की कमी के चलते हम एक बार में ज्यादा आटा गूंथ लेते हैं और उसे फ्रिज में स्टोर करके रख देते हैं. कई बार रात का बचा हुआ आटा सुबह इस्तेमाल कर लिया जाता है. क्या आप भी ऐसा ही करते हैं. अगर हां तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है.  तो चलिए जानते फ्रिज में रखें आटे यानि बासी आटे से बनी रोटियों का सेवन सेहत पर क्या असर डालता है. 

    फ्रिज में रखें आटे की रोटी खाने से सेहत पर क्या पड़ता है असर?

    • बासी आटे की रोटियां दिखने में शायद ठीक लगें, लेकिन पेट के अंदर जाकर ये कई मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं.
    • पेट में गैस- बासी आटे की रोटी पचने में भारी होती है. इसे खाने से पेट फूलने, गैस बनने और भारीपन की समस्या आम है.
    • कब्ज- ताजा आटे के फाइबर और पोषक तत्व शरीर को फायदा पहुंचाते हैं, जबकि बासी आटे के पोषक तत्व खत्म होने लगते हैं, जिससे पाचन तंत्र बिगड़ सकता है
    • फूड पॉइजनिंग- अगर आटा काफी पुराना है, तो यह फूड पॉइजनिंग का कारण भी बन सकता है, जिससे उल्टी या दस्त की शिकायत हो सकती है.

    क्या कहते हैं आयुर्वेद और विज्ञान?

    आयुर्वेद में स्पष्ट कहा गया है कि भोजन हमेशा ताजा और गर्म ही करना चाहिए. गूंथा हुआ आटा ‘जीवित’ माना जाता है, लेकिन इसे रखने से इसमें ‘तामसिक’ गुण आ जाते हैं. वहीं, विज्ञान के नजरिए से देखें तो आटे को गीला छोड़ने पर उसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स टूटने लगते हैं, जिससे उसका पोषण कम हो जाता है.

    फ्रिज में आटा रखने से पहले इन बातों का रखें ध्यान- 

    • एयरटाइट कंटेनर- आटे को हमेशा ढक्कन वाले डिब्बे में रखें ताकि बाहरी हवा और बैक्टीरिया न लगें.
    • तेल या घी- आटे के ऊपर हल्का सा तेल या घी लगा दें, इससे वह सूखेगा नहीं और पपड़ी नहीं जमेगी.
    • 8-10 घंटे- कोशिश करें कि आटा एक ही समय के अंतराल में खत्म हो जाए. इसे ज्यादा खींचना बीमारी को दावत दे सकता है.

    आटे में कब पनपने लगते हैं बैक्टीरिया?

    एक्सपर्ट की माने तो जैसे ही हम आटे में पानी मिलाते हैं, उसमें रासायनिक बदलाव (Chemical changes) शुरू हो जाते हैं. अगर आप आटे को गूंथकर किचन के स्लैब पर या फ्रिज में घंटों छोड़ देते हैं, तो उसमें फर्मेंटेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. सीधे शब्दों में कहें तो, हवा में मौजूद बैक्टीरिया और फंगस आटे को अपना घर बना लेते हैं. फ्रिज भले ही उसे ठंडा रखे, लेकिन वह इन बैक्टीरिया को पूरी तरह से रोक नहीं सकता. कई बार आपने देखा होगा कि फ्रिज में रखे आटे का रंग हल्का काला या मटमैला हो जाता है और उसमें से एक अजीब सी महक आने लगती है. यह इस बात का संकेत है कि आटा अब ताज़ा नहीं रहा.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.