Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»हत्या के आरोप में मां-भाई गिरफ्तार, प्रेमी से शादी करना चाहती थी बेटी
    क्राइम

    हत्या के आरोप में मां-भाई गिरफ्तार, प्रेमी से शादी करना चाहती थी बेटी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हीरा नगर थाना इलाके में रहने वाले हींग कारोबारी की बेटी और ई-कॉमर्स व्यवसाई युवती की अप्रैल में हुई मौत पर पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है। अब तक की जांच में पुलिस वारदात को ऑनर किलिंग मान रही है। पुलिस ने कारोबारी के बेटे-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मां और बेटे के विरोधाभासी बयान सामने आए, लेकिन जब तकनीकी जांच शुरू हुई तो शक गहराने लगा। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने मामले की गुत्थी को सुलझा दिया है।

    सामने आई पीएम रिपोर्ट में साफ हो गया कि, युवती की मौत जहर खाने से नहीं, बल्कि मारपीट से सिर में आई गंभीर चोट से हुई। उसके शरीर में चोट के कई निशान थे। मां को जेल भेज दिया गया है। वहीं भाई को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

    परिवार ने पहले दिए थे ये बयान

    एसीपी रूबीना मिजवानी ने बताया, 25 वर्षीय ज्योति, पिता दौलतराम अग्रवाल निवासी बजरंग नगर की हत्या में उसके भाई प्रकाश और 50 वर्षीय मां शीतल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है। 2 अप्रैल को ज्योति को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती किया था। 3 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। तब पुलिस की प्रारंभिक जांच में परिजन ने बताया था कि बेटी का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग था। वो उससे शादी करना चाहती थी। परिजन उसके इस कदम का विरोध कर रहे थे। इस पर आवेश में आकर उसने खुद को नुकसान पहुंचाया। मोबाइल तोड़कर कमरे में जाकर जहर खा लिया था।

    घटना वाले दिन के CCTV फुटेज नहीं मिले

    एसीपी मिजवानी ने बताया कि, पूरा मामला अधिकारियों के संज्ञान में था। उन्हीं से मिले निर्देश पर विभिन्न बिंदुओं पर हीरा नगर पुलिस जांच करती रही। टीम कारोबारी के घर जांच के लिए पहुंची तो पता चला कि जिस कमरे में बेटी ने जहर खाया था, वहां सीसीटीवी कैमरा लगा है। कैमरा डीवीआर को जांच में शामिल किया। आमतौर पर कैमरा डीवीआर पर धूल चढ़ी रहती है, लेकिन जांच में वो साफ मिला। कैमरा डीवीआर को खंगाला तो पता चला कि, घटना वाले दिन के वीडियो ही नहीं है।

    ज्योति की मौत की वजह छिपा रहा था परिवार

    संभवत: उसे फार्मेट किया गया था। परिवार से डीवीआर के संबंध में पूछा तो कहने लगे कि, हमें नहीं पता कि कैमरा कब से बंद है। जहर की पुड़िया के बारे में अनभिज्ञता जाहिर कर घर में झाड़ू लगने की बात कही। परिवार से लगातार हो रही बात से पुलिस का शक गहराता रहा। पूछताछ में कई सवाल उठते रहे। परिवार के किसी भी सदस्य ने ज्योति की मौत किन वजहों से हुई उसकी मूल वजह नहीं बताई।

    जहर नहीं, सिर में चोट लगने से हुई मौत

    एसीपी ने बताया कि, जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि, ज्योति की मौत जहर खाने से नहीं, बल्कि सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई है। शरीर में 14 चोट के निशान मिले हैं। परिजन ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया था कि, उसने जहर खाया। वारदात वाले दिन भाई प्रकाश और मां शीतल घर पर ही थे। ज्योति प्रेमी से मिलने जा रही होगी, उस दौरान प्रकाश ने उसे रोका। ज्योति और उसके प्रेमी की जाति अलग थी। परिवार इस रिश्ते से नाखुश था। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। आशंका है कि, इस दौरान भाई ने ज्योति का सिर दीवार पर ठोका हो। इस वजह से उसे गंभीर चोट आई।

    जांच में कड़ियां जुड़ती गईं, बढ़ता गया संदेह

    मामले में तमाम कड़ियां जोड़ने के बाद वारदात में ऑनर किलिंग का संदेह हुआ। इस पर प्रकाश और उसकी मां शीतल को गिरफ्तार किया है। सामने आए साक्ष्यों के आधार पर दोनों से पूछताछ हुई, जिसमें पता चला कि अग्रवाल परिवार में ज्योति बड़ी बेटी व प्रकाश उससे छोटा है। ज्योति ई-कॉमर्स का व्यवसाय करती थी। प्रकाश यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। परिवार से जितनी भी पूछताछ हुई, उसमें सच्चाई छिपाने के साथ पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। जब ज्योति बेहोशी की हालत में होगी तब मां-भाई ने उसके मुंह में जहर डाला होगा, ताकि ज्योति की मौत मारपीट नहीं, बल्कि जहर से होने की बात सामने आई। यह बात उन्होंने हॉस्पिटल में बताई थी।

    जहर खाती तो नीली पड़ जाती

    एसीपी ने बताया कि यदि ज्योति की जहर खाने से जान जाती तो उसके अंग नीले पड़ जाते। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके कान के पीछे गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। डीवीआर को तकनीकी जांच के लिए भेजा लेकिन उसमें डेटा रिकवर नहीं हुआ। रिपोर्ट में आया कि डीवीआर क्षतिग्रस्त होने से उसका डेटा रिकवर नहीं हो सका।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कलियुगी बेटे ने दोस्त संग पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिवार में मचा कोहराम

    July 11, 2026

    जालंधर में प्रवासी मजदूर की हत्या, इलाके में सनसनी

    July 11, 2026

    “मैंने सबका सफाया कर दिया”, पॉक्सो केस के आरोपी ने की नाबालिग पीड़िता और उसकी मां समेत 6 लोगों की हत्या

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.