Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»तमिलनाडु विधानसभा में परिसीमन बिल के खिलाफ प्रस्ताव किया पेश, CM विजय ने मोदी सरकार के सामने रखी 4 मांगें
    मुख्य समाचार

    तमिलनाडु विधानसभा में परिसीमन बिल के खिलाफ प्रस्ताव किया पेश, CM विजय ने मोदी सरकार के सामने रखी 4 मांगें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को सीएम विजय ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया। सीएम विजय ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 के लोकसभा चुनाव से ही मौजूदा 543 सीटों के आधार पर लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को अब और नहीं टाला जाना चाहिए। बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु विधानसभा में NEET और FCRA बिल को लेकर भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं।

    विधानसभा में क्या बोले सीएम विजय

    परिसीमन बिल के खिलाफ प्रस्ताव पेश करते हुए विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि तमिलनाडु में पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाओं ने मतदान किया है। महिलाओं को आरक्षण देना कोई रियायत नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का विषय है। इसे बिना किसी देरी के लागू किया जाना चाहिए।

    परिसीमन से दक्षिणी राज्यों के हित प्रभावित होने का दावा

    इस दौरान उन्होंने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया से उन दक्षिणी राज्यों को नुकसान होगा, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रस्ताव में कहा गया कि जनसंख्या नियंत्रण की सफलता के कारण राज्यों की संसद में राजनीतिक हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए।

    मोदी सरकार के सामने रखी 4 प्रमुख मांगें

    तमिलनाडु विधानसभा के प्रस्ताव में केंद्र सरकार के सामने चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं…

    1- लोकसभा सदस्यों की कुल संख्या वर्तमान 543 पर स्थायी रूप से बरकरार रखी जाए।

    2- राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का बंटवारा मौजूदा प्रतिनिधित्व अनुपात के आधार पर ही कायम रखा जाए।

    3- जनसंख्या और राज्यों के प्रतिनिधित्व का मौजूदा 2.2:1 अनुपात बनाए रखा जाए।

    4- महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 के लोकसभा चुनाव से ही लागू किया जाए।

    1971 की जनगणना को आधार बनाए रखने की मांग

    तमिलनाडु सरकार ने प्रस्ताव में कहा कि यदि परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाया जाता है तो उन राज्यों को नुकसान होगा, जिन्होंने 1971 के बाद प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण नीतियां लागू कीं।

    तमिलनाडु सरकार का कहना है कि दक्षिणी राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण, बेहतर बुनियादी ढांचे और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए देश के विकास में योगदान दिया है। इसलिए परिसीमन के दौरान उनके राजनीतिक प्रतिनिधित्व की सुरक्षा करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…

    September 19, 2026

    आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत

    September 19, 2026

    दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.