Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विजय की पार्टी ने दी धमकी, कहा-DMK और AIADMK की सरकार बनी तो सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे
    • सुवेंदु अधिकारी के पीए का मर्डर बांग्लादेशी गैंग ने किया?
    • राजधानी रायपुर में10 और 13 मई को आईपीएल मैच आयोजित टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम: मैच से पहले फर्जी वेबसाइट्स से ठगी शुरू…
    • आवेदन के चंद घंटों में कौशिल्या को मिला आयुष्मान कार्ड, खिले चेहरे
    • सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
    • भारत-पाक सीमा पर ना टॉर्च जलेगी और ना मोबाइल चलेगा, गाने बजाने पर भी प्रतिबंध
    • रात में अकेली निकलने वाली महिलाओं कि परेशानी जानने के लिए भेष बदलकर बस स्टॉप पहुंचीं IPS बी. सुमति, 40 मनचलों ने छेड़ा…
    • कैदी और महिला अधिकारी की लव स्टोरी, 14 साल जेल में रहे धर्मेंद्र सिंह ने फिरोजा खातून से की शादी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»लुधियाना में होजरी फैक्ट्री में  मामूली बहस के बाद भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट
    क्राइम

    लुधियाना में होजरी फैक्ट्री में  मामूली बहस के बाद भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लुधियाना : संधू नगर इलाके के जवंद विहार में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक होजरी फैक्ट्री में काम करने वाले कारीगर की उसके ही साथी और रिश्ते में भतीजे लगने वाले युवक ने बेरहमी से हत्या कर दी। जिस भतीजे को मृतक धर्मेंद्र खुद एक महीना पहले काम दिलवाने के लिए लुधियाना लेकर आया था, उसी ने मामूली बहस के बाद खूनी खेल खेलकर अपने चाचा को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को चंद घंटों में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    वारदात की जानकारी देते हुए फैक्ट्री मालिक उमी लाली ने बताया कि उन्हें देर रात करीब 2:30 बजे ठेकेदार राहुल का फोन आया था, जिसने फैक्ट्री में झगड़े और धर्मेंद्र के लहूलुहान हालत में पड़े होने की खबर दी। आनन-फानन में पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया गया। धर्मेंद्र को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रात के समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी, जिससे गुस्साए आरोपी ने पास पड़ा भारी स्टूल धर्मेंद्र के सिर पर दे मारा। 

    इस खौफनाक वारदात ने लखनऊ में रह रहे एक परिवार की खुशियां पूरी तरह उजाड़ दी हैं। धर्मेंद्र पिछले 5-6 सालों से लुधियाना की इस फैक्ट्री में अपनी मेहनत की कमाई से परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके पीछे अब उसकी बेबस पत्नी और एक 4 साल की मासूम बेटी रह गई है, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। फैक्ट्री मालिक के अनुसार दिन में वहां 6 लोग काम करते थे, लेकिन रात को केवल ये दोनों ही वहां रुकते थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

    थाना हैंबोवाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। फैक्ट्री और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि वारदात के समय कोई और बाहरी व्यक्ति तो मौजूद नहीं था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भाई की मार्कशीट में छेड़छाड़ करने पर गुस्साए पिता ने लकड़ी काटने वाले कटर से मासूम 9 साल की बेटी का गला काटा…

    May 7, 2026

    खौफनाक वारदात: 3 साल की बेटी संग न्याय मांग रही भाभी को देवर ने टांगी से काटा, गर्भ में पल रहा था 4 माह का बच्चा…

    May 7, 2026

    “बच्चो के सामने करता था शोषण”, कांस्टेबल ने महिला पुलिसकर्मी से किया रेप, बनाए अश्लील वीडियो

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.