Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की पहल
    • लखनऊ में पारिवारिक विवाद में पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • IIT बॉम्बे के टॉपर,छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख, IAS बनने छोड़ी नौकरी, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर है पिता…
    • लोकप्रिय टिक-टॉकर पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर आयशा गिलानी की गोली मारकर हत्या…
    • मंडी में दवाड़ा टनल में दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत,सात घायल
    • Baba Ramdev पर भड़की Kangana Ranaut, क्यों शुरू हुई लड़ाई ?
    • खाना बनाने के बर्तनों में छिपाकर सोने की तस्करी,कुकर की सीटी जैसा ढक्कन, छिपा रखा था 1 करोड़ का सोना…
    • सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»सास ने 3 लाख की सुपारी देकर कराई बहू की हत्या, कामवाली समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश
    क्राइम

    सास ने 3 लाख की सुपारी देकर कराई बहू की हत्या, कामवाली समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई के घाटकोपर इलाके में 35 साल की सपना घांजी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, शुरुआती जांच में हादसा बताकर छुपाने की कोशिश की गई यह घटना दरअसल सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दी गई हत्या निकली। पुलिस ने मुख्य आरोपी सास धनलक्ष्मी घांजी के अलावा उसकी कामवाली और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

    3 लाख रुपए में तय हुआ था हत्या का सौदा

    इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 65 साल की सास धनलक्ष्मी घांजी ने अपनी बहू सपना की हत्या कराने के लिए अपनी कामवाली मंगला जाधव को 3 लाख रुपए का लालच दिया था। इस साजिश में मंगला के साथ उसका पति सुरेश, बेटी शिवानी (21) और बेटा साजन (19) भी शामिल हो गए। रविवार दोपहर सास धनलक्ष्मी विवाद सुलझाने के बहाने बहू के घर पहुंची और फिर कामवाली व उसके पूरे परिवार को घर के अंदर बुला लिया। आरोपियों ने पहले सपना की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, सिर पर कांच के गिलास से वार किया और फिर दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने गर्दन पर पैर रखकर उसकी जान ले ली।

    बाथरूम में फिसलकर गिरने का रचा था नाटक

    हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को हादसे का रूप देने और सबूत मिटाने की कोशिश की। सोमवार रात सपना के परिजनों को बताया गया कि वह बाथरूम में फिसलकर गिर गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंची पंत नगर पुलिस टीम को सपना की गर्दन पर नीले-काले निशान और सिर से खून निकलने के निशान मिले, जिससे पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद पुलिस ने इमारत के CCTV फुटेज और फोन कॉल डिटेल्स की जांच शुरू की। संदिग्धों की आवाजाही और कॉल रिकॉर्ड्स की पड़ताल के बाद पुलिस को कई अहम सुराग मिले और धीरे-धीरे हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हो गया।

    घरेलू विवाद और FIR बनी हत्या की वजह

    पुलिस पूछताछ में सामने आया कि धनलक्ष्मी अपनी बहू सपना से काफी नाराज और परेशान थी। बताया गया कि 2024 में सपना ने नालासोपारा पुलिस स्टेशन में अपने ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बना हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में सपना अपने पति और बेटे के साथ दुबई गई थी और जून में अकेले वापस लौटी थी। उसके लौटने के बाद सास ने कथित तौर पर उस पर विवाहेतर संबंध और शराब की लत जैसे आरोप लगाए, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने इस मामले में सास धनलक्ष्मी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी से पूछताछ के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद में पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी

    August 20, 2026

    खाना बनाने के बर्तनों में छिपाकर सोने की तस्करी,कुकर की सीटी जैसा ढक्कन, छिपा रखा था 1 करोड़ का सोना…

    August 20, 2026

    चित्तौड़गढ़ में पिता ने दूसरी पत्नी को मारी गोली; गुस्साए बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला

    August 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.