Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    • सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश
    • मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…
    • शादी के कुछ ही महीनों बाद पति बना हैवान,पत्नी की हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा…
    • केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत: एम्स के आईसीयू में भर्ती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»चमोली सुरंग हादसे की खबर :टनल हादसे में जिंदा बचे मजदूर ने बताया अंदर का भयानक मंजर…
    मुख्य समाचार

    चमोली सुरंग हादसे की खबर :टनल हादसे में जिंदा बचे मजदूर ने बताया अंदर का भयानक मंजर…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चमोली : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग के अंदर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक तेज आवाज के साथ पानी और मलबा सुरंग में घुस आया. कुछ ही पलों में वहां काम कर रहे मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. किसी ने भागकर जान बचाई तो कोई मलबे और पानी की चपेट में आकर घायल हो गया. यह हादसा टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुआ. बताया जा रहा है कि हादसे के समय सुरंग में कुल 22 कर्मचारी मौजूद थे. रातभर चले राहत और बचाव अभियान में 19 लोगों को बाहर निकाला गया. इनमें 12 घायल और सात मृतक शामिल हैं, जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं. इस घटना में जिंदा बचे टनल के अंदर मौजूद वर्करों ने उस वक्‍त के भयानक मंजर को बयां किया. उनकी बताई कहानी वाकई रोंगटे खड़ी करने वाली है.

    बहुत खतरनाक स्थिति थी, संभलने का मौका ही नहीं मिला
    सुरंग से सुरक्षित बाहर निकले वर्कर जगेश्वर गौड़ ने बातचीत में उस वक्त की स्थिति बताई. उनके मुताबिक सुरंग के अंदर अचानक बेहद तेज हवा आई, जैसे आंधी-तूफान आ गया हो. स्थिति इतनी अचानक बनी कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला. जगेश्वर ने बताया कि वह उस समय ऊपर की तरफ थे. जैसे ही स्थिति बिगड़ी, वह दौड़कर बाहर की ओर आए और वहां मौजूद फोरमैन को इसकी जानकारी दी. इसके बाद फोरमैन और दूसरे लोग गंभीर रूप से घायल वर्करों को बाहर निकालने के लिए अंदर गए. उन्होंने बताया कि कुछ लोग अभी भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं.

    सरिया और गैंट्री का काम चल रहा था
    जगेश्वर ने बताया कि हादसे के समय सुरंग के अंदर काम चल रहा था. वहां सरिया और गैंट्री से जुड़ा काम किया जा रहा था. यानी मजदूर रोज की तरह अपने काम में लगे हुए थे, लेकिन अचानक आई इस आपदा ने सब कुछ बदल दिया.

    अचानक पानी बहुत तेजी से अंदर आया
    सुरंग के अंदर काम कर रहे एक अन्य घायल वर्कर ने बताया कि अचानक पानी बहुत तेजी से अंदर आया. उसके साथ मलबा भी आया और सुरंग का हिस्सा दब गया. वर्कर ने बताया कि उसके हाथ और पैर में चोट लगी है. उसकी बातों और चेहरे पर दिख रहे डर से अंदाजा लगाया जा सकता था कि पानी कितनी तेजी से सुरंग के अंदर पहुंचा होगा. उसके मुताबिक पानी इस तरह आया, जैसे अचानक कोई बड़ा बांध फट गया हो.

    एकदम पानी आया और कच्चा-कच्चा मलबा आ गया
    वहीं, हिमाचल प्रदेश के चंबा के रहने वाले एक अन्य घायल वर्कर को भी सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाला गया. उन्होंने हादसे के उस पल को याद करते हुए कहा कि अचानक अफरा-तफरी मच गई. एकदम पानी आया और उसके साथ कच्चा मलबा भी सुरंग में आ गया. उनके लिए यह सब इतना अचानक था कि संभलने का समय ही नहीं मिला. कुछ ही देर पहले जहां मजदूर काम कर रहे थे, वहीं अचानक पानी और मलबे ने रास्ते बंद कर दिए.

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में सात लोगों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हैं. तीन लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है. मृतकों की पहचान टिहरी गढ़वाल निवासी प्रदीप पंवार (31), चमोली निवासी मुकेश सिंह, उत्तर प्रदेश निवासी दुर्गा शर्मा, विजय हंसदा और जितेंद्र कुमार, छत्तीसगढ़ निवासी लोकेश्वर और भुनेश्वर के रूप में हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत

    September 7, 2026

    मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…

    September 7, 2026

    देर से घर लौटी घरवालों ने डांट दिया,इसी बात से नाराज दिल्ली में 13 साल की बच्ची ने की आत्महत्या…

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.